Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal Election 2026 Final Phase | अंतिम चरण में मतदान की धमाकेदार शुरुआत, पहले 2 घंटों में 18.39% वोटिंग

    4 hours from now

    2

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटों (सुबह 9 बजे तक) में कुल 18.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 20.86 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद हुगली जिले में 20.16 प्रतिशत मतदान हुआ।इसे भी पढ़ें: West Bengal Assembly Elections 2026 | अंतिम चरण के रण में Mamata Banerjee का 'हुंकार', केंद्रीय बलों और BJP पर लगाए गंभीर आरोप  उन्होंने बताया कि नदिया में 18.5 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद उत्तर 24 परगना (17.81 प्रतिशत), कोलकाता उत्तर (17.28 प्रतिशत), दक्षिण 24 परगना (17.25 प्रतिशत) और कोलकाता दक्षिण (16.81 प्रतिशत) में मतदान हुआ। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कुछ क्षेत्रों में मामूली घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। हमने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।’’ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 विधानसभा क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है।इसे भी पढ़ें: Ganga Expressway Inauguration | यूपी की नई 'जीवन रेखा': पीएम मोदी आज करेंगे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जाने इसकी खासियत मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया तथा कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्व बर्धमान जिलों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगी दिखीं। इस चरण के मतदान में कुल 3,21,73,837 मतदाता मतदान करने के पात्र हैं, जिनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान 41,001 केंद्रों पर हो रहा है, जिनका वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रसारण किया जा रहा है।मतदाताओं का गणितइस अंतिम चरण में कुल 142 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, जहाँ 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता 1,448 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।कुल मतदाता: 3,21,73,837पुरुष: 1,64,35,627महिलाएं: 1,57,37,418ट्रांसजेंडर: 792 
    Click here to Read more
    Prev Article
    India-Russia Defense Deal | भारत की हवाई सुरक्षा होगी और अभेद्य! मिलेगी रूस से चौथी S-400 मिसाइल यूनिट
    Next Article
    Ganga Expressway Inauguration | यूपी की नई 'जीवन रेखा': पीएम मोदी आज करेंगे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जाने इसकी खासियत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment