Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी की महिलाएं बोलीं- जरूर लागू होगा महिला आरक्षण बिल:वाराणसी में महिलाओं ने कहा- मोदी हैं तो मुमकिन है.. जरूर पास होगा यह अधिनियम

    1 hour ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दो दिवसीय दौरा कोई राजनीतिक बल्कि काशी की नारी शक्ति को समर्पित रहा। तभी तो बरेका में आयोजित जनसभा में उन्होंने महिलाओं पर ही फोकस करते हुए अपना संबाेधन भी किया था। उन्होंने सदन में महिला आरक्षण बिल न लागू होने का अफसोस भी जताया। नारी शक्ति से वायदा किया कि इस बिल को लागू कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मोदी के काशी दौरे के बाद महिलाएं कहीं न कहीं पूरी तरह से आश्वस्त दिख रही हैं कि प्रधानमंत्री महिला आरक्षण बिल लागू करने में जरूर सफल होंगे। पढ़िए, क्या कहती हैं काशी की महिलाएं दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान पूजा गिरि ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदीजी ने यदि यह ठाना है महिला आरक्षण बिल लागू करना है तो यह जरूर होगा। विपक्षियों की चाल की वजह से यह बिल भले ही अभी लागू न हो सका हो लेकिन एक दिन यह बिल जरूर पास होगा, क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है। काशी की नारी शक्ति अपने सांसद व अपने प्रधानमंत्री के साथ खड़ी हैं। ज्योति प्रजापति ने कहा, संसद में महिला आरक्षण बिल लागू नहीं हो सका इसका खेद हम महिलाओं को है। प्रधानमंत्री काशी में आकर हम महिलाओं को आश्वसन दिए हैं। वह हम लोगों को सपोर्ट मांगने आए हैं। हम प्रधानमंत्री के साथ हैं। गीतांजलि सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए इतनी योजनाएं ला दी है जो महिला हित में है। पूरा काशी उनके कायों से संतुष्ट है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर के 2 और आरोपियों का एनकाउंटर:पुलिस ने पैर में गोली मारी; DVR भी बरामद, मुख्य आरोपी सहित 5 अभी भी फरार
    Next Article
    गोंडा में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें:रात के 2 बजे से लोग खड़े, शादी-तिलक समारोह में दिक्कत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment