Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Xi Jinping ने बढ़ाया Bangladesh की ओर दोस्ती का हाथ, BRI समेत 13 समझौतों पर हुए साइन

    18 hours ago

    2

    0

    चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को यहांबांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात के दौरान ढाका की नयी सरकार को बीजिंग का समर्थन देने का आश्वासन दिया। चीन की पांच दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन रहमान ने बीजिंग स्थित ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में शी से मुलाकात की। शी ने रहमान से कहा कि चीन बांग्लादेश की नयी सरकार के सुचारु प्रशासन का समर्थन करता है और ढाका के साथ उच्च गुणवत्ता वाले ‘बेल्ट एंड रोड’ सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी ने कहा कि चीन बांग्लादेश के साथ प्रमुख सहयोग योजनाएं तैयार करने तथा हरित एवं निम्न-कार्बन विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं का पूरा उपयोग करने का इच्छुक है। शी से मुलाकात से पहले रहमान ने चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति अध्यक्ष झाओ लेजी से भेंट की और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। रहमान ने बृहस्पतिवार को चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के साथ वार्ता की थी, जिसके बाद दोनों देशों ने 13 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने तीस्ता तथा अन्य नदियों के प्रबंधन में सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की। यह सहमति बृहस्पतिवार को रहमान और चीन के जल संसाधन मंत्री ली गुओयिंग के बीच हुई एक अलग बैठक के बाद बनी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीयों को रोकने की 'साजिश'? New Zealand के मंत्री Winston Peters ने FTA Immigration नियमों पर उठाए सवाल
    Next Article
    किम जोंग ने किया बड़ा धमाका, उतारे परमाणु बमों से लैस युद्धपोत, हिला अमेरिका-जापान!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment