Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'योगी असली हिंदू या फिर वेशधारी':काशी में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- CM ने कालनेमि बताया था, हमने उन्हीं से शुरुआत की

    4 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गुरुवार को वाराणसी में अपने मठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- जो व्यक्ति विरक्त हो जाता है, वह धर्म की शपथ लेकर कोई दूसरी शपथ स्वीकार नहीं कर सकता। योगी आदित्यनाथ ने विरक्त की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और वेतनभोगी बन गए। शंकराचार्य ने कहा- 10 दिन में सिर्फ दो काम किए गए। एक ‘गोदान’ नाम की फिल्म रिलीज कर उसे टैक्स फ्री कर दिया गया, क्या इससे गौ माता की रक्षा हो जाएगी? दूसरा, डीएम को गौशालाओं को ठीक-ठाक करने का संदेश भेजा गया, जिसे उन्होंने अप्रभावी बताया। शंकराचार्य ने देशभर के धर्माचार्यों से आह्वान करते हुए कहा- यदि कोई संत या धर्मगुरु योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ा होना चाहता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन शास्त्र, सनातन धर्म और परंपरा से समझौता स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने सवाल उठाया- क्या कोई गेरुआ वस्त्र पहनकर मांसाहारी हो सकता है? क्या कोई विरक्त संत वेतनभोगी हो सकता है? अंत में उन्होंने 10 दिन में जवाब देने को कहा और चेतावनी दी कि उत्तर न मिलने पर इसे अधर्म का समर्थन माना जाएगा। दरअसल, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य को पुलिस ने चोटी पकड़कर घसीटा और पिटाई की थी। तब से इस मामले में विवाद चल रहा है। अविमुक्तेश्वरानंद की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    एचटी लाइन छूने से 4 घरों में आग, दो झुलसे:हाई वोल्टेज करंट से घरों का सामान जला, लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट बनाई
    Next Article
    फौजी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूट:जालौन में कमरे में बंदकर जेवरात और नकदी लेकर चोर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment