Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एचटी लाइन छूने से 4 घरों में आग, दो झुलसे:हाई वोल्टेज करंट से घरों का सामान जला, लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट बनाई

    2 hours ago

    1

    0

    अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में बृहस्पतिवार तड़के हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से चार घरों में आग लग गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि घरों में रखा लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी रोष है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के कल्लू यादव के नलकूप के लिए बिछाई गई एचटी (हाई टेंशन) लाइन के तार बुधवार सुबह गांव के अंदर से गुजर रही एलटी (लो टेंशन) लाइन से छू गए थे। इसी के चलते बृहस्पतिवार तड़के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे उपकरण जल गए और आग लग गई। पीड़ित रामकेश ने बताया कि उनके घर में हाई वोल्टेज करंट आने से फ्रिज, अलमारी और अन्य गृहस्थी के सामान में आग लग गई। इस आग में उनकी पत्नी प्रियंका और बेटे के लगभग दो लाख रुपये के जेवर सहित कुल तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। एक अन्य ग्रामीण रमेश ने बताया कि हाई वोल्टेज करंट के कारण उनके छप्पर में आग लग गई, जिससे उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। रमेश ने यह भी बताया कि वे छप्पर में सो रहे थे, तभी शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण कपड़े और अन्य सामान जल गए। मथुरा प्रसाद ने जानकारी दी कि वे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुबह करीब तीन बजे घर के विद्युत मीटर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पूरे घर में करंट फैल गया। इस दौरान उनके बेटे अहिवरन और गौरव गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी। वहीं, आनेपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई तौफीक ने भी घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की और बताया कि वे मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में सहायक अध्यापक ने किया सुसाइड:बेटा बोला- बीआरसी ने फोन पर काम का दबाव बनाया, पिता ने सुसाइड किया
    Next Article
    'योगी असली हिंदू या फिर वेशधारी':काशी में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- CM ने कालनेमि बताया था, हमने उन्हीं से शुरुआत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment