Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- आजमगढ़ का नाम सुनकर लोग भगा देते थे:अब भाजपा की सरकार में लोग सम्मान देते हैं, डेयरी केंद्र का उद्घाटन किया

    10 hours ago

    2

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ पहुंच गए हैं। वह यहां कंधरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मीरिया रेहड़ा में शेषनाथ सिंह मिल्क एंड आइस फैक्ट्री व श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का लोकार्पण क‍िया। उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ के नाम से लोग होटल में कमरे नहीं देते थे। धर्मशाला में ठहरने नहीं देते थे। अब जब आप आजमगढ़ के नाम से जाएंगे तो आपको कमरा मिलेगा। सम्मान मिलेगा। कोई रोकेगा नहीं। क्योंकि ये डबल इंजन की सरकार आपको सम्मान दिलाने का भी काम करती है। किसी ने नहीं सोचा होगा कि अयोध्या में राम मंदिर बन पाएगा। मगर भाजपा सरकार आई। राम मंदिर बन पाएगा। मगर डबल इंजन की सरकार आई तो मंदिर बन गया। इसके निर्माण में सपा-कांग्रेस बाधक बन रहे थे। क्या सपा बनवाती, नहीं बनवाती। ये लोग तो राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं। हरिहरपुर गांव नृत्य, नाट्य, गायन और वादन की विधाओं की धरती है। पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार आई। हमने यहां संगीत विद्यालय दिया। आज निरहुआ यहां नहीं आए हैं। वह कहीं शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने भी इसे सराहा। योगी ने कहा कि आज दुनिया में पेट्रोल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। मगर भारत में सबकुछ अच्छा चल रहा है। हमारा दायित्व है। आप लोग घरों पर सोलर पैनल लगाएं। 40 फीसदी कम आपका बिजली का बिल आएगा। सरकार इसमें सब्सिडी देगी। गोबर गैस प्लांट लगाएंगे तो आपको लाभ मिलेगा। ईधन के लिए दुनिया के देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 3 तस्वीरें देखिए… सीएम योगी के कार्यक्रम की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयाहशाह सीट पर कौन मजबूत, विधायक विकास या कोई और:सपा से दलजीत निषाद या चंदन पाल, कांग्रेस-बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    जौनपुर डीएम ने पुलिस आरक्षियों को दिए निर्देश:कहा- शारीरिक दक्षता के साथ मानसिक संतुलन और संवेदनशीलता भी जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment