Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- अब थानों पर हमला किया तो काम तमाम:पुलिस में 2 लाख से अधिक भर्तियां कीं, गोरखपुर में सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया

    2 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखपुर में कहा- अब कोई थाने पर हमला नहीं कर सकता। थानों में अलग से बैरक हैं। हर समय वहां जवान रहते हैं। अब कोई सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो उसका काम तमाम कर दिया जाएगा। 2017 में जब हमारी सरकार आई तो तो उस समय यूपी पुलिस में आधे से अधिक पद खाली थे। हमने 9 साल में 2 लाख 19 हजार से अधिक भर्तियां की हैं। इससे पहले, सीएम ने सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया। इसे गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। दोनों भवनों को बनाने में 9 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत आई है। दोनों भवन एक-दूसरे से लगे हुए हैं। यहां अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय और कंट्रोल रूम होगा। साथ ही पुलिस स्टोर रूम और मेंटीनेंस वर्कशॉप भी बनाया गया है। यहां से सीएम योगी पश्चिम बंगाल रवाना होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए आसनसोल, बीरभूम और बोलपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। जनसभा में भाजपा और NDA उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगेंगे और ममता सरकार पर निशाना साधेंगे। गोरखपुर में योगी के संबोधन की 2 बड़ी बातें… योगी बोले- 100 पुलिसकर्मी भवन में रह सकते हैं योगी ने कहा- 100 पुलिसकर्मी और अधिकारी एक साथ इस भवन में ठहर सकते हैं। यहां हर तरह की सुविधा होगी। प्रदेश में 55 जिले ऐसे हैं, जहां सबसे ऊंची बिल्डिंग पुलिस की ही होगी। पहले शिकायत आती थी कि पुलिस वाले ने मकान कब्जा कर लिया। वह कब्जा नहीं करता था। उसके बच्चे की परीक्षा होती थी। उससे मकान खाली करने को कहते थे तो वह झुंझुलाकर कहता था कि अभी नहीं करेंगे। 'सुशासन की पहली शर्त होती है सुरक्षा' योगी ने कहा- सुशासन की पहली शर्त होती है सुरक्षा। इसके लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाते हैं। यह मान्यता होती थी कि सुरक्षा के लिए केवल पुलिस की भर्ती कर लो, लेकिन यदि पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग नहीं है तो वह भी एक साधारण आदमी है। इसलिए भर्ती की प्रक्रिया के बाद उसकी ट्रेनिंग हो। उसके बाद जब वह अपनी ड्यूटी करे तो उस दौरान उसकी अवस्थापना सुविधाएं भी उस तरह की हों, इसका ध्यान नहीं दिया जाता था। इसका परिणाम होता था कि पुलिस का जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पाता था। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- महिला आरक्षण पर अखिलेश बोले- ये सशक्तिकरण नहीं, तुष्टिकरण, संसद सत्र से पहले विपक्ष का हल्लाबोल संसद में आज यानी गुरुवार को महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिल पेश किए गए। इनमें महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 2029 से 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव है। इसके लिए तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। अखिलेश ने कहा- भाजपा सशक्तिकरण नहीं, तुष्टिकरण कर रही है। पूरी खबर पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    एंबुलेंस में आक्सीजन खत्म होने से युवक की मौत:रामपुर से मुरादाबाद जाते समय ईंधन भी खत्म हुआ; डॉक्टर्स ने रेफर किया था
    Next Article
    गाजियाबाद में 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान:इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा, दिन में झेलनी होगी भीषण गर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment