Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- बेटियों को परेशान किया तो जहन्नुम जाओगे:सपा सरकार में कट्टा-बम बनते थे, अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही

    1 day ago

    1

    0

    सीएम योगी ने सोमवार को बाराबंकी में कहा- पहले यूपी में कर्फ्यू था, दंगा था। गांव-गांव में कट्‌टे, बम बनाए जाते थे। व्यापारी लूटा जाता था, बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जाता था। अब प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जो बेटी या व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा, उसकी जगह जेल या जहन्नुम होगी। योगी ने कहा- अब लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। डिफेंस कॉरिडोर के जरिए प्रदेश देश की रक्षा उत्पादन व्यवस्था का बड़ा केंद्र बन रहा है। ब्रह्मोस जब एक बार जब दागी जाती है तो पाकिस्तान और उसके आका कांप उठते हैं। बाप-बाप चिल्लाते हैं। ये नए भारत की ताकत है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा- पहले सरकारों की प्राथमिकता धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास नहीं थी। पहले सरकारी पैसा कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल बनाने में खर्च किया जाता था, जबकि मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों की अनदेखी होती थी। योगी दरियाबाद विधानसभा में 550 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव धाम भी गए। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर की आधारशिला रखी। आजादी के बाद भी मंदिर के विकास पर ध्यान नहीं दिया गया योगी ने कहा- बाराबंकी केवल एक जिला नहीं, बल्कि बलिदान, राष्ट्रभक्ति और गौरवशाली परंपरा की धरती है। राजा बलभद्र सिंह, हॉकी के महान खिलाड़ी केडी सिंह बाबू और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर दयाल बाजपेई जैसी विभूतियां इस पावन भूमि से आई थीं। उन्होंने देश के लिए सबकुछ समर्पित कर दिया। सीएम योगी ने कहा- सोमवार के दिन भगवान लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर बहुत खुशी हो रही है। यह मंदिर सदियों पुरानी आस्था का केंद्र है, जहां प्रदेश के कई जिलों से श्रद्धालु आते हैं, लेकिन वर्षों तक इसकी उपेक्षा होती रही। आजादी के बाद भी मंदिर के विकास पर ध्यान नहीं दिया गया, जबकि अन्य कामों पर पैसा खर्च होता था। काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर उन्होंने कहा- सरकार ने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। कॉरिडोर बनने के बाद बाराबंकी धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा। अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, बहराइच, गोंडा सहित कई जिलों के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह विकास केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि बाराबंकी की पहचान और विरासत को नई ऊंचाई देने का प्रयास है। हमने केडी सिंह बाबू की हवेली को बिकने नहीं दिया योगी ने कहा कि पहले न तो लोधेश्वर महादेव मंदिर के विकास पर ध्यान दिया गया। न ही महाभारतकालीन पारिजात वृक्ष और केडी सिंह बाबू की विरासत को संरक्षित किया गया। लेकिन, हमारी सरकार ने केडी सिंह बाबू की हवेली को बिकने नहीं दिया। उसे संग्रहालय के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक और कॉरिडोर बनाया राजा बलभद्र सिंह जलेरी के बलिदान का जिक्र करते हुए योगी ने कहा- उन्होंने सिर्फ 18 साल की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। हमने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक और कॉरिडोर का निर्माण कराया। साथ ही वीरांगना ऊदा देवी पासी, झलकारी बाई और अवंतीबाई लोधी के नाम पर सुरक्षा बलों की बटालियन बनाई। दूसरे राज्यों में संदेह की नजर से देखा जाता था योगी ने कहा- 9 साल पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को दूसरे राज्यों में संदेह की नजर से देखा जाता था, लेकिन आज यदि कोई खुद को उत्तर प्रदेश या बाराबंकी का निवासी बताता है तो उसे सम्मान मिलता है। प्रदेश की बदली हुई कानून-व्यवस्था और विकास ने यह बदलाव संभव किया है। पहले की सरकारें भ्रष्टाचार में डूबी हुई थीं। हमने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण कम लागत में पूरा कराया। पहले सरकारी धन की लूट की जाती थी उन्होंने कहा- पहले जहां परियोजनाओं की लागत बढ़ाकर सरकारी धन की लूट की जाती थी। अब वही पैसा गरीबों के आवास, छात्रवृत्ति, किसान सम्मान निधि, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और विकास कार्यों में खर्च हो रहा है। -------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 4 मंजिला सरकारी बिल्डिंग में भीषण आग:दमकल की 18 गाड़ियों ने इमारत घेरी, 2 किमी से धुआं दिखा
    Next Article
    वाराणसी में युवती ने एसिड पीकर जान दी:प्रेमी ने मंगेतर को भेजे प्राइवेट फोटो-वीडियो, शादी टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment