Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में युवती ने एसिड पीकर जान दी:प्रेमी ने मंगेतर को भेजे प्राइवेट फोटो-वीडियो, शादी टूटी

    20 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में प्राइवेट फोटो और वीडियो सार्वजनिक किए जाने तथा शादी टूटने से आहत 19 वर्षीय युवती ने एसिड पीकर जान दे दी। रविवार शाम करीब 5 बजे उसने घर में रखा एसिड पी लिया। परिजन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती और आरोपी युवक के बीच पहले प्रेम संबंध थे। हालांकि, शादी दूसरी जगह तय होने के बाद युवती ने उससे दूरी बना ली थी। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने युवती के प्राइवेट फोटो और वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए, जिसके बाद उसकी शादी टूट गई। जानिए पूरा मामला… मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की शादी पांच महीने पहले भदोही जिले के एक युवक से तय हुई थी। वह अपने तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। अगले महीने अगस्त के पहले सप्ताह में उसकी शादी होनी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी गोपी उर्फ कारू ने युवती के प्राइवेट फोटो और वीडियो उसके होने वाले दूल्हे को भेज दिए। इसके बाद युवती की शादी टूट गई। युवती के बड़े भाई का आरोप है कि गोपी पहले से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन शादी तय होने के बाद युवती ने उससे दूरी बना ली थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए। इसके बाद भी वह लगातार फोन कर शादी तोड़ने का दबाव बनाता रहा। भाई ने बताया कि आरोपी ने मंगेतर को फोन कर खुद को युवती का प्रेमी बताया और शादी न करने के लिए दबाव बनाया। उसने धमकी दी कि यदि शादी नहीं टूटी तो वह फोटो और वीडियो रिश्तेदारों को भी भेज देगा। युवती गिड़गिड़ाती रही लेकिन नहीं माना प्रेमी जानकारी मिलने पर युवती ने आरोपी को फोन कर फोटो और वीडियो न भेजने की गुहार लगाई। वह रोती-गिड़गिड़ाती रही और सभी फोटो डिलीट करने की बात कहती रही, लेकिन आरोपी नहीं माना। लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग और धमकियों से वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई। रविवार शाम उसने घर के बाथरूम में रखा एसिड पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन उसे तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस बोली- आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक मृतका के एक रिश्तेदार के पड़ोस में रहता था। दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन युवती की शादी तय होने के बाद उसने युवक से दूरी बना ली। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो मंगेतर व अन्य लोगों को भेजने शुरू कर दिए। युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि- युवती के भाई की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। --------- ये खबर भी पढ़ें… IAS रिंकू ने सरकार से कहा- मेरी सैलरी आधी करिए:जालौन में सिर्फ 4 घंटे काम करता हूं; 6 पन्नों का लेटर लिखा, VIDEO उत्तर प्रदेश कैडर के 2023 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी रिंकू सिंह राही एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने राज्य सरकार को एक बार फिर से पत्र लिखा है। सरकार से अपनी सैलरी आधी करने की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- बेटियों को परेशान किया तो जहन्नुम जाओगे:सपा सरकार में कट्टा-बम बनते थे, अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही
    Next Article
    झांसी में किडनैप के बाद छात्रा ने किया सुसाइड:स्कूल जाते समय बाइक से ले गए थे, घर लौटने के बाद से सदमे में थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment