Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- गोमाता को कटने, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे:ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं; जल्द TMC के गुंडे पंक्चर बनाते मिलेंगे

    4 hours ago

    2

    0

    सीएम योगी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां उन्होंने रोड-शो और जनसभा की। कहा- बंगाल में ममता दीदी जय श्रीराम और हर-हर महादेव का नारा लगाने पर नाराज हो जाती हैं। उन्हें सत्ता हिलती हुई दिखती है। डबल इंजन की सरकार में जय श्रीराम बोलने पर प्रतिबंध नहीं होगा। लेकिन, सड़कों पर इफ्तारी की दावत जरूर बंद हो जाएगी। 4 मई को जब नतीजे आएंगे, तो टीएमसी के गुंडे सड़क पर पंक्चर बनाते नजर आएंगे। सीएम ने कहा- 2017 में यूपी में डबल इंजन की सरकार आई, तबसे गुंडागर्दी और दंगे खत्म हो गए। बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं। लव जिहाद और लैंड जिहाद प्रतिबंधित है। उन्होंने नारा दिया- गो-माता को कटने नहीं देंगे। हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। सीएम ने कहा- यूपी में आज कोई गो-माता की हत्या नहीं करता और करेगा तो फिर भुगतेगा भी। कोई माफिया किसी व्यापारी को धमकी नहीं दे सकता। किसी व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता। अगर करेगा तो यूपी का बुलडोजर उसकी हड्डी-पसली एक कर देगा। आज सीएम योगी ने दमदम और कल्याणी विधानसभा में रोड शो किया, जबकि धानेखाली विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। अब राजारहाट गोपालपुर में रैली को संबोधित करेंगे। सीएम योगी के भाषण की बड़ी बातें- 1. बंगाल सरकार प्रदेश की डेमोग्राफी को बदलने की साजिश रच रही बंगाल भारत के स्वाभिमान और सम्मान की भूमि है। भारत के विरासत को एक नई ऊंचाई प्रदान करने वाली पावन धरा है। बंगाल की इस धरा ने चैतन्य महाप्रभु को जन्म दिया। जिन्होंने कीर्तन के जरिए हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, हरे रामा-हरे रामा का शंखनाद किया था। बंगाल की धरा रामकृष्ण परमहंस की पावन धरा है। याद करिए इसी धरा में स्वामी विवेकानंद ने दुनिया भर को संदेश दिया कि गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं। स्वामी विवेकानंद आज से 100 साल पहले इसका उद्घोष करते थे। आज बंगाल सरकार प्रदेश की डेमोग्राफी को बदलने की साजिश कर रही है। 2. बंगाल में जय श्रीराम पर प्रतिबंध लगाया जाता है यह वही धरा है, जिसने 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन की लौ जलाई थी। ये बंगाल की धरा बैरकपुर से शुरू हुई थी। यहां खुदीराम बोस हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम गए थे। यह बंगाल की धरा है, जिसने 1905 में बंगाल विभाजन का विरोध करते हुए स्वदेशी का नारा पूरे भारत को दिया था। जो बंगाल कभी अपनी कला और साहित्य के कारण भारत की कल्चरल राजधानी कहलाती थी। जो बंगाल अपने कल कारखानों के कारण भारत की इकॉनमी का इंजन था। आज उस बंगाल को क्या हो गया? आप सोचिए, अगर यहां डबल इंजन की भाजपा की सरकार होती तो तारकनाथ मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर होता। श्रद्धालुओं को भी सुविधा होती। एक-एक व्यापारी को व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय करने का मौका मिलता। पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्टों और पिछले 15 साल में टीएमसी ने बंगाल को कंगाल बना दिया है। 3. बंगाल में सनातन परंपरा के बारे में बोलने को प्रतिबंध योगी ने कहा- बंगाल में भारत की सनातन परंपरा के बारे में बोलने को प्रतिबंधित किया जाता है। बंगाल में जय श्रीराम पर प्रतिबंध लगाया जाता है। दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन की शोभा यात्रा को प्रतिबंधित किया जाता है। बंगाल में कोई भी हिंदू त्योहार होने के पहले विद्रोह शुरू होता है। कर्फ्यू लगता है। सरेआम गो-हत्या होती है। इन सब पर टीएमसी खामोश है। इस खामोशी के खिलाफ आज बंगाल मुखर हुआ है। इसीलिए आज इस गुंडागर्दी और कुशासन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मैं भी यूपी से यहां आया हूं। 4. 2017 से पहले यूपी भी बंगाल की तरह था 2017 के पहले यूपी में भी यही स्थिति हुआ करती थी। गुंडागर्दी थी, सत्ता के समानांतर माफिया माफिया सरकार चलाते थे। गोकशी होती थी। उत्सव के पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे। गुंडागर्दी चरम पर थी। लेकिन, अब वहां ऐसा नहीं है। मैं कोलकाता के बड़ा बाजार में गया था। टीएमसी के गुंडों ने गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर की विरासत की हवेली पर कब्जा करके वहां टीएमसी के झंडे लगा दिए। कोर्ट के आदेश से वो हटाए गए। टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं। लेकिन, 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रुझान के बाद अब उनमें डर पैदा हुआ है। अब वो अपना ठिकाना ढूंढ रहे हैं। 5. ममता दीदी राष्ट्रपति का सम्मान नहीं करतीं भाजपा की सरकार का मतलब सुशासन। आपको शासन की योजना के मिलने वाले लाभ की गारंटी। टीएमसी तो एससी-एसटी विरोधी भी है। पहली बार भारत की कोई बेटी जनजातीय समाज में जन्म लेने वाली कोई बहन भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी है। द्रौपदी मुर्मू जी भारत की महामहिम राष्ट्रपति हैं। हर भारतवासी उन पर गौरव की अनुभूति करता है। लेकिन, जब वह बंगाल आती हैं, तो ममता दीदी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करतीं। सम्मान नहीं देती हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… यूपी में भीषण गर्मी, विंडो AC आग का गोला बनी:काशी में अस्पताल में बाथटब लगाया; कामाख्या एक्सप्रेस का AC फेल, यात्रियों का हंगामा यूपी भीषण गर्मी की चपेट में है। अप्रैल महीने में ही जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। पारा 47°C के पार पहुंच गया है। सोमवार सुबह से तेज धूप निकली है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनुसूचित जाति पर टिप्पणी को लेकर घिरीं ममता, NCSC ने लिया संज्ञान
    Next Article
    भाजपा जिला कार्यालय पर 'जन आक्रोश महिला सम्मेलन':पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने विपक्ष पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment