Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- हमने छांगुर को जेल में ठूंसा:श्रावस्ती में कहा- नौकरी आते ही चचा-भतीजे निकल पड़ते थे, 396 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी

    1 day ago

    1

    0

    बहराइच के बाद सीएम श्रावस्ती पहुंचे। यहां सीताद्वार में 396 करोड़ से अधिक की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा-छांगुर को हम लोगों ने बलरामपुर में पकड़ा था। वो कैसे बेवकूफ बनाकर कालनेमी के रूप में रहता था। पकड़कर उसे जेल के अंदर ठूंसा है। उसके जो अनैतिक काम हो रहे थे, उनपर बुलडोजर चल चुका है। छांगुर और उसके गुर्गे धराशायी हो चुके हैं। हमने कहा था कि कोई बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाए गा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी। आज यही तो हो रहा है। सीएम ने आगे कहा कि भिनगा में भाजपा का विधायक होता तो श्रावस्ती में और बड़ी योजनाएं आतीं। ये सपा वालों को विकास की पैरवी करने की फुर्सत कहां है। इनके लूट खसोट के अवैध धंधे सरकार पहले ही चौपट कर चुकी है। अब ये दुम दबाकर छिपे रहते हैं। क्योंकि इनको पता है कि गलत का परिणाम गलत होगा। जो विकास श्रावस्ती का होना चाहिथा वो नहीं हुआ। 75 साल तक श्रावस्ती रेलवे लाइन से दूर रहा। जब प्रधानमंत्री मोदी आए तो यहां रेलवे लाइव पहुंची है। आज यहां एयरपोर्ट भी बन रहा है। अयोध्या की तर्ज पर श्रावस्ती का विकास किया जाएगा। श्रावस्ती को फोर लेन की कनेक्टिविटी से जोड़ने काम कर रहे हैं। विकास के हर बड़े कार्य आज श्रावस्ती में दिखाई दे रहे हैं। बयानों की बड़ी बातें पढ़िए कांग्रेस ने श्रावस्ती को पीछे ढकेला देश को 1947 में आजाद हो गया था। आजादी के बाद कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया। लेकिन विकास नहीं किया। बल्कि इस क्षेत्र को पीछे ढकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। न रेल की कनेक्टिविटी थी, न एयर। सड़क को कोई पूछने वाला नहीं था। सपा ने गाजी का मेला लगवाया इसलिए दुर्गति हुई योगी ने कहा- महाराजा सुहेलदेव के कारण हम लोग जीवित हैं। उनकी परंपरा को आगे बढ़ाने की बजाए सपा कांग्रेस के लोगों ने विदेशी आक्रांता गाजी के नाम पर मेला लगाना शुरू कर दिया। हमारी सरकार आई तो हमने कहा कोई ऐसा आयोजन करेगा तो कार्रवाई करेंगे। ये स्वतंत्र भारत है। स्वाधीन भारत में विदेशी आक्रांता का सम्मान नहीं हो सकता। ये कांग्रेस और सपा के लोग हैं। इन्हें मां जानकी, भगवान संभवनाथ, भगवान बुद्ध अच्छे नहीं लगते। मां जानकी की रामायणकालीन पंरपरा अच्छी नहीं लगती। इन्हें तो गाजी मियां का मेला लगवाना था। इसलिए इनकी दुर्गति भी हुई है। हर जिले में माफिया होता था योगी ने कहा- सपा सरकार में हर जिले में एक माफिया होता था। थाने में एक गुंडे का कब्जा हो जाता था। तहसील में भू माफिया, लैंड-सैंड माफिया पशु माफिया का कब्जा हो जाता था। जनता टकटकी लगाए देखती थी। उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। उसका परिणाम ये हो गया कि यूपी बीमार और श्रावस्ती पिछड़ गया। इस जिले की दुर्गति हो गई। नौकरी आते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ती थी योगी ने कहा- यूपी में 16 करोड़ लोग फ्री में राशन ले रहे हैं। पहले ये राशन बबुआ के गुर्गे खा जाते थे। 65 लाख गरीबों को हमने आवास दिया है। पहले ये पैसा भी माफिया चट कर जाते थे। तीन करोड़ घरों में शौचालय बनवाया है। इसका पैसा भी खा जाते थे। सिलेंडर की बोली लगती थी। आज ये युवाओं को बहका रहे हैं। 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी यूपी में मैंने दी है। कोई सिफारिश या वसूली नहीं होती। पहले नौकरी के विज्ञापन आते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ती थी। सैफई सिंडिकेट का कब्जा होता था। पर्ची पर खर्ची मिलती थी, तब नौकरी मिलती थी। आज चाहे अयोग की नौकरी हो या शिक्षक भर्ती हो या पुलिस की, उसमें श्रावस्ती के युवााओं को नौकरी मिल रही है। अब मच्छर-माफिया का आतंक नहीं है। बलरामपुर में करेंगे रात्रि विश्राम श्रावस्ती के बाद योगी बलरामपुर पहुंचे। यहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सीएम तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार सुबह देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन:11 सूत्रीय मांगों को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    सोनभद्र में खरीफ सीजन के लिए खाद आवंटित:38 समितियों को डीएपी, एनपीकेएस मिला; किसानों को समय पर मिलेगी खाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment