Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- पहले बच्चे भैंस, कीचड़ में खेलते मिलते थे:काशी में बच्चों को बैग पहनाया, गिफ्ट-किताबें दीं; स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। बच्चों को खुद कंधे पर स्कूल बैग पहनाया और किताबें दी। उनसे हालचाल पूछा। सीएम योगी ने कहा- 2017 से पहले सरकार के एजेंडे में शिक्षा नहीं थी। गरीब बच्चों के बारे में किसी को कोई चिंता नहीं थी। उनके लोग नकल कराते थे। इसलिए नकल कराते कि उनके स्कूल में पढ़ाई न हो। शनिवार को सीएम योगी ने शिवपुर के परिषदीय स्कूल में बच्चों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी देखी और उनसे प्रोजेक्ट के बारे में पूछा। इससे पहले बाबा काल भैरव के दर्शन पूजन किए। भैरव दरबार की चौखट को हाथ से छूकर प्रणाम किया। फिर मंदिर के अंदर प्रवेश करते श्रद्धालुओं और पुजारियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मंदिर के अंदर गर्भगृह में उन्होंने बाबा काल भैरव की मूर्ति के सामने घंटी बजाकर आरती उतारी और अर्चना की। 5 मिनट की पूजन के बाद वो बाबा विश्वनाथ मंदिर की ओर निकल गए। CM योगी आदित्यनाथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पर बाबा का विधिवत षोडशोपचार विधि से पूजन किया। बाबा की आरती भी उतारी। 3 तस्वीरें देखिए… सीएम योगी ने कहा- 2017 से पहले हमनें जर्जर स्कूल भी देखे योगी ने कहा- मुझे याद है, जब 2017 में हमारी सरकार बनी थी। हम लोगों ने 1 जुलाई को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया था। उससे पहले मुझे अलग-अलग जिलों में जाने का अवसर मिला था। मैंने बेसिक शिक्षा विभाग के भवन की जर्जर स्थिति और बंदी की कगार पर पहुंच रहे स्कूलों की स्थिति को भी देखा था। मैं एक स्कूल में गया था, जहां प्रिंसिपल ने बताया कि अब उनके स्कूल में बच्चों की संख्या लगातार घट रही है। 10 से कम रह गए हैं, नए सत्र में शायद ये बच्चे भी न आएं। मैंने प्रिंसिपल से पूछा कि आखिर ये बच्चे कहां जा रहे हैं, जवाब मिला- बच्चों में पढ़ने की रुचि नहीं है। तब मैंने प्रिंसिपल से कहा था- बच्चों में पढ़ने की रुचि नहीं या आप में पढ़ाने की रुचि नहीं है। बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ाना ही हमारा काम है। शिक्षा केवल सर्टिफिकेट देने या डिग्री हासिल करने का काम नहीं है। ये मनुष्य को संस्कारित करने का सशक्त माध्यम है। इस माध्यम का योजक ईश्वर ने हमारे गुरुजनों को दी है। अगर शिक्षा अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे तो परिणाम अच्छे आएंगे। सीएम योगी ने कहा- शिक्षा की सक्सेस स्टोरी में ऑपरेशन कायाकल्प को जगह योगी ने कहा- ऑपरेशन कायाकल्प को सफलता की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। आज ऑपरेशन कायाकल्प की बात होती है तो भारत सरकार के नीति आयोग ने देश के अंदर शिक्षा की सक्सेस स्टोरी में ऑपरेशन कायाकल्प को जगह दी है। इस ऑपरेशन में 1 लाख 36 हजार से ज्यादा स्कूल सभी सुविधाओं से लैस हुए हैं। ऑपरेशन निपुण से सामान्य शिक्षा के मामले में बच्चों में जिज्ञासा बढ़ी है। हमारे शिक्षकों ने मेहनत की। उसी जर्जर स्कूल में मैं 3 साल बाद गया तो वही प्रिंसिपल थे और 250 से ज्यादा बच्चे थे। प्रिंसिपल का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ था। 2017 से पहले सरकार के एजेंडे में शिक्षा नहीं थी योगी ने कहा- 2017 से पहले की स्थिति क्या थी? सरकार के एजेंडे में शिक्षा नहीं थी। गरीब बच्चों के बारे में किसी को कोई चिंता नहीं थी। उनके लोग नकल कराते थे। इसलिए नकल कराते कि उनके स्कूल में पढ़ाई न हो। ये कामचलाऊ व्यवस्था से समाज का उन्नयन नहीं होता, समाज सशक्त नहीं होता। याद रखना, सामाजिक और आर्थिक समानता लानी है तो हमको सबको शिक्षित करना होगा। याद करिए, क्या स्थितियां थीं? ड्रॉप आउट रेट 19% से ज्यादा था। तीसरी, चौथी, पांचवीं, छठी के बाद बच्चे स्कूल छोड़ देते थे। हम बोलते थे कि बच्चे हमें दिनभर घूमते क्यों दिखाई पड़ते हैं। हमें नाराजगी व्यक्त करनी पड़ती थी। किसी भी रोड से जाओ तो देखो बच्चे दिनभर घूमते मिलते हैं। कोई तालाब में खेल रहा, कोई भैंस के साथ खेल रहा। कोई कीचड़ में खेल रहा। धूल में खेल रहे हैं। हमने पूछा कि स्कूल क्यों नहीं जा रहे। पता चला कि स्कूल दूर हैं। हमने प्रदेशभर से डेटा उपलब्ध कराए। पता चला कि बच्चे स्कूल इसीलिए नहीं जाते थे कि स्कूल में टॉयलेट नहीं थे, पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। आज हमें गर्व है कि सभी स्कूलों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग टॉयलेट, पेयजल की सुविधा है। ड्रॉप आउट रेट 19% से घटकर 3% पर पहुंच गया है। हमें इसे 0% पर लाना है। स्कूली शिक्षा पर 80 हजार करोड़ से अधिक खर्च योगी ने कहा- स्कूली शिक्षा पर हम यूपी में 80 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च करते हैं। इसका रिजल्ट आना चाहिए। जहां कस्तूरबा गांधी स्कूल नहीं थे, वहां पर इस बजट में हमने पैसा दे दिया। कस्तूरबा गांधी स्कूल में 8वीं तक की पढ़ाई थी, जिसके बाद बच्चियां स्कूल जाना बंद कर देती थीं। हमने कहा कि इसे 12वीं तक करेंगे। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में 'डकैत' दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध का 36वां दिन, क्या वर्ल्ड वॉर में बदलेगी जंग? देखें बुलेटिन
    Next Article
    हाईकोर्ट ने बस्ती एसपी को अवमानना की चेतावनी दी:एनबीडब्ल्यू मामले में जांच अधिकारी के निलंबन पर मांगा व्यक्तिगत हलफनामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment