Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- यूपी में सड़क पर इफ्तारी नहीं होती:हिंदुओं की संख्या न बढ़े इसलिए TMC ने नागरिकता कानून का विरोध किया

    1 hour ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चुनावी रैली की। नबद्वीप विधानसभा सीट पर प्रचार के दौरान उन्होंने कहा- उन्होंने कहा- टीएमसी ने सीसीए का विरोध किया था। ये कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश से परेशान होकर आए हिंदू, बौद्ध, जैन को भारत की नागरिकता मिलेगी। लेकिन, ममता दीदी को बुरा लगता है कि अगर हिंदू ज्यादा होगा तो सड़क पर इफ्तारी कैसे होगी। यूपी में कोई सड़क पर इफ्तार पार्टी नहीं कर सकता, नमाज नहीं पढ़ सकता और मस्जिद से कोई आवाज भी नहीं आती। पढ़िए सीएम योगी के भाषण की बड़ी बातें… 1. दुर्गापूजा के लिए हाईकोर्ट को बोलना पड़ा सीएम योगी ने कहा- बंगाल विभाजन के समय वंदे मातरम हर बंगाली का हथियार बना था, लेकिन ममता दीदी को इन सबसे चिढ़ है। बंगाल में जय श्री राम बोलने से उन्हें परेशानी होती है। कोलकाता हाईकोर्ट को आदेश देना पड़ा था कि जो लोग दुर्गापूजा में अव्यवस्था फैला रहे हैं, उन्हें रोका जाए। बंगाल में माफिया राज की प्रतीक बनी ये सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। आपने परसों देखा होगा कि टीएमसी के गुंडे कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे थे। 4 मई को जब रिजल्ट आएगा, इन गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी। 2. 'यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा है, यूपी में सब चंगा है' सीएम योगी ने कहा- कभी भारत की अर्थव्यवस्था में बंगाल का सबसे ज्यादा योगदान था। बेटी और बहन सुरक्षित हुआ करती थी, लेकिन अब गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। कैटल माफिया, सैंड माफिया, लैंड माफिया बढ़ रहा है। मोदी जी जो पैसा दिल्ली से भेजते हैं, उस पैसा से टीएमसी के गुंडे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 2017 तक यूपी में भी यही स्थिति थी। व्यापारी पलायन कर रहा था, लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं, जय श्री राम बोलने पर लाठी गोली चलती थी। आज यूपी में डबल इंजन सरकार है। आज यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा है, यूपी में सब चंगा है। 3. बंगाल के सामने पहचान का संकट सीएम योगी ने कहा- जिस बंगाल ने भारत को पहचान दी, आज उसी के सामने पहचान का संकट है। टीएमसी की सरकार 15 सालों में माफियाराज, टेरर और करप्शन का प्रतीक बन चुकी है। उसके गुंजे सरेआम घूम रहे हैं। सीएम ने कहा कि दो दिन पहले पहले चरण की वोटिंग में लोगों ने रिकॉर्ड मतदान किया। अभी से जो बाते सुनाई दे रही हैं, जो नजारे दिखाई दे रहे हैं। 4 मई को जब नतीजे आएंगे तब चारों ओर भगवा झंडा लहराता दिखेगा। 4. 'यूपी का बुलडोजर माफिया को मिट्टी में मिला देता' सीएम योगी ने कहा- अयोध्या में भगवान राम की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर बन चुका है। कांग्रेस, कम्युनिस्ट और टीएमसी रोक नहीं पाए। यूपी में अब रोपेवे बन रहे हैं, एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। हर व्यक्ति को सुरक्षा की गारंटी है। सीएम ने कहा- यूपी का का बुलडोटजर एक्सप्रेस-वे ही नहीं बनाता, माफिया की हड्डी पसली भी मिट्टी में मिला देता है। ममता दीदी कहती है कि खेला होबे, हम कहते हैं कि अब बंगाल जाग चुका है। अब खेला शेष, उन्नति शुरू। अब बंगाल में डबल इंजन की सरकार काम करेगी। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जिस सलीम का गला रेता गया, वो हत्यारा निकला:उम्रकैद हुई थी, 26 साल से फरार था; इस पर हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के जिस एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, उसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वह दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का हत्यारा निकला। दिल्ली पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 26 साल से फरार था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूल्हे की लटकती लाश मिली, शाम को बारात निकलनी थी:बरेली में हल्दी की रात डीजे पर जमकर नाचा; सुबह कमरे से गायब मिला
    Next Article
    गोरखपुर में ठेकेदार की मुंह में गोली लगने से मौत:14 साल पहले शादी हुई, मासूम बेटा बोला- मत रो मां, मैं संभालूंगा परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment