Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूल्हे की लटकती लाश मिली, शाम को बारात निकलनी थी:बरेली में हल्दी की रात डीजे पर जमकर नाचा; सुबह कमरे से गायब मिला

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली में बारात निकलने के चंद घंटों पहले दूल्हे ने आम के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह जब बारात निकलने के पहले की रस्मों के लिए घरवाले ढूंढ़ने लगे तो दूल्हा घर पर नहीं मिला। परिजन खोजने लगे तो घर से करीब 500 मीटर दूर उसका शव लटकता हुआ मिला। शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। रिश्तेदारों से भरे घर में कोहराम मच गया। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई। रो-रोकर बेहाल पिता कहते रहे- बेटे के लिए अपनी पसंद का कोट-पैंट लाया था। शनिवार का यह मामला शाही क्षेत्र के सुभाषनगर का है। युवक ही पहचान 23 साल के देवेंद्र कुमार मौर्य के रूप में हुई है। 25 अप्रैल यानी आज ही शाम को उसकी बारात निकलनी थी। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पहले देखिए तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… देवेंद्र कुमार आर्य की बारात शनिवार को रिठौरा नवाबगंज के उधन्नापुर गांव में जानी थी। शादी की रस्में धूमधाम से चल रही थीं। अधिकतर रिश्तेदार पहुंच चुके थे। परिजन के अनुसार, शुक्रवार को हल्दी की रस्म थी। देर रात करीब 2 बजे तक डीजे पर डांस होता रहा। दूल्हा भी जमकर नाच रहा था। इसके बाद वह बहनोई और रिश्तेदारों के साथ सोने चला गया। शनिवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह कमरे में नहीं मिला। पहले तो परिवार के लोगों ने समझा कहीं आसपास गया होगा। लेकिन काफी देर तक नहीं मिला तो उसको तलाशना शुरू कर दिया। इसी बीच घर से करीब 500 मीटर दूर एक आम के पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। परिजन भागे-भागे पहुंचे तो दूल्हा देवेंद्र पेड़ पर फंदे से लटक रहा था। दूल्हे की सुसाइड की सूचना से परिजन-रिश्तेदार दौड़े भागे पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमॉर्टम को भेजा। जीजा बोले- वह आत्महत्या नहीं कर सकता, जांच हो दूल्हे के जीजा हरि प्रसाद ने बताया- जिस लड़की से शादी होनी थी, उससे वह रोज बात करता था। सबकुछ ठीक था। दोनों पक्ष खुश थे। उन्होंने आत्महत्या पर सवाल उठाते हुए कहा- जब हम लोग दौड़कर खेत में पहुंचे तो देवेंद्र जमीन से 3 इंच की दूरी पर पेड़ से लटका हुआ था। इतनी कम दूरी पर कोई आत्महत्या कैसे कर सकता है। उसके पैर मुड़े हुए थे। चप्पल भी पैरों में थी। लटका हुआ होता तो चप्पल तो जमीन पर गिरती। हम यही चाहते हैं कि मामले की जांच हो। पिता बोले- शादी को लेकर काफी खुश था, 2 दिन पहले मनपसंद खरीदारी की थी देवेंद्र के पिता रामदास मौर्य ने बताया- दो दिन पहले ही बेटा अपनी पसंद का कोट-पैंट खरीदकर लाया था। शादी के पहले की सारी रस्मों को खुशी-खुशी निभा रहा था। जिस घर में उसकी बारात जानी थी, वहां दो बेटियों की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदार घर पहुंच चुके थे, माहौल खुशी का था। लेकिन सुबह होते ही सब कुछ बदल गया। पुलिस बोली- प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा थानाध्यक्ष देवेश सिंह ने कहा- पुलिस जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस वजह पता लगाने में जुटी है। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत:दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद बुरी तरह पिचकी स्कार्पियो में परिवार फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने जैसे-तैसे सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। हादसा दोहरीघाट थाने में हुआ। शुरुआती वजह ड्राइवर को झपकी मानी जा रही है।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा के गुरुद्वारे में युवती की पिटाई, VIDEO:बोली-मुझे सिख युवक ने थप्पड़ मारे, बाल नोचे; हेरिटेज प्रोग्राम में अधिकारियों से पूछे थे सवाल
    Next Article
    योगी बोले- यूपी में सड़क पर इफ्तारी नहीं होती:हिंदुओं की संख्या न बढ़े इसलिए TMC ने नागरिकता कानून का विरोध किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment