Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी के घर से निकलेगा समस्याओं का समाधान:RSS की बैठक आज, संघ के पूर्वी-पश्चिमी प्रांतों के प्रचारक कार्यवाह शामिल होंगे

    3 hours ago

    1

    0

    विधानसभा 2027 चुनाव से पहले माहौल सुधारने और आरएसएस एवं अनुषांगिक संगठनों से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों का समाधान निकालने के लिए आज सीएम योगी के आवास पर संघ, सरकार और भाजपा की समन्वय बैठक होगी। दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक दो चरणों में होने वाली बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह अरुण कुमार के साथ पूर्वी क्षेत्र के प्रचारक अनिल कुमार और पश्चिम के क्षेत्र प्रचारक महेश कुमार सहित सभी छह प्रांत के प्रचारक और प्रांत कार्यवाह भी शामिल होंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। आरएसएस के सर संघचालक मोहनभागवत ने बीते दिनों यूपी के सभी छह प्रांतो में प्रवास किया है। उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी छह प्रांतों में संघ के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है। संघ प्रमुख के दौरे और सीएम योगी की समन्वय बैठकों में संघ, भाजपा और अनुषांगिक संगठनों ने जमीनी फीडबैक किया है। इसमें माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद, बटुकों की चोटी खींचने से नाराजगी, यूजीसी के नियमों से नाराजगी, एसआई भर्ती परीक्षा में पंडित को लेकर विवादित प्रश्न जैसे मुद्दे शामिल है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की नाराजगी, अधिकारियों की ओर से भाजपा, आरएसएस और अनुषांगिक संगठनों की सुनवाई नहीं करना, विधायकों और मंत्रियों की ओर से संवाद और संपर्क नहीं होना जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, आज होने वाली बैठक में इन समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाला जाएगा ताकि संघ के शताब्दी वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हो। साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले माहौल ठीक किया जा सके। जानकारों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ 2.0 में संघ की इतनी बड़ी समन्वय बैठक लंबे समय बाद हो रही है। बैठक चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण होने के साथ सरकार और भाजपा के लिए भी रोडमैप तैयार करेगी। विश्व संवाद केंद्र में RSS और बीजेपी की बैठक चल रही है। बैठक में RSS के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार और पश्चिम के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पिता, बेटा-बहू और पोती समेत 5 की मौत:नवरात्रि पर दर्शन करके लौट रहे थे, बोलेरो के दरवाजे तोड़कर लाश निकाली
    Next Article
    हॉस्टलर्स वर्सेज डेलीगेट्स विवाद में सूर्या की हत्या!:आरोपी मंजीत पर पहले से दर्ज है मुकदमा, 3 महीने पहले हुई थी लड़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment