Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी ने 500 की स्पीड वाली ट्रेन में सफर किया:जापान में बच्चे ने पैर छुए, मंत्र सुनाने में अटका तो खुद पूरा किया; VIDEO

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी के CM योगी के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है। इस दौरान उन्होंने यामानाशी में मैग्लेव ट्रेन से यात्रा की। 500 किमी रफ्तार वाली हाईस्पीड मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलती है। इससे पहले टोक्यो से यामानाशी जाते वक्त योगी ने जापान में रहने वाले भारतीय परिवारों से मुलाकात की। भारतीय मूल के लोगों और बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताया। बच्चों ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बच्चों ने योगी को मंत्र सुनाए। सीएम ने बच्चों को चॉकलेट दीं। योगी ने अपने X अकाउंट पर इस मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया। इसमें एक महिला योगी से बातचीत करते दिखाई दे रही है। भारत के प्रति अपने लगाव के बारे में बता रही है। उसने अपने बच्चे को योगी से मिलाया। बच्चे ने योगी को शिव मंत्र 'कर्पूरगौरं करुणावतारं…' सुनाना शुरू किया। मंत्र पूरा करने में बच्चा जब अटका तो योगी उसे पूरा किया। योगी यामानाशी पब्लिक स्कूल भी पहुंचे। बच्चों से बातचीत की। उन्हें तोहफे दिए। इसके बाद योगी ने यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी P2G (पावर-टू-गैस) सिस्टम की साइट विजिट की। रिसर्च फैसिलिटी के फंक्शन को समझा। यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यूपी इंवेस्टमेंट रोडशो के तहत निवेशकों से बात की। पहले 5 तस्वीरें:- योगी के जापान दौरे के आज के अपडेट्स यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी की तस्वीरें- अब जानिए पहले दिन क्या-क्या हुआ था… 11 हजार करोड़ के निवेश को लेकर MoU साइन हुए योगी के जापान दौरे के पहले दिन यानी बुधवार को 11 हजार करोड़ रुपये के MoU साइन हुए। यूपी में निवेश को लेकर कई कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया गया। टोक्यो में यूपी इंवेस्टमेंन रोड शो और हाईलेवल बैठकों में CM ने जापान के कारोबारियों को यूपी में निवेश का न्योता दिया। 500 एकड़ में विकसित होगा जापान का औद्योगिक शहर टोक्यो में रोड शो को संबोधित करते हुए योगी ने ऐलान किया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास 500 एकड़ में जापान का औद्योगिक शहर विकसित किया जा रहा है। यहां जापानी कंपनियों को हर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। योगी ने कारोबारियों को संबोधित करते हुए क्या-क्या कहा… कभी ‘बीमारू’ कहा जाता था, आज ग्रोथ इंजन बना योगी ने टोक्यो में निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा था कि यूपी में 25 करोड़ की आबादी के साथ देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है। राज्य की जितनी बड़ी आबादी है, उतनी ही विशाल संभावनाएं हैं। पिछले नौ साल में राज्य की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हो गई है। जो प्रदेश कभी ‘बीमारू’ कहा जाता था, वह आज भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। ‘स्केल, स्किल, स्टेबिलिटी और स्पीड’ बना मॉडल योगी ने कहा कि यूपी में निवेश इसलिए सुरक्षित है, क्योंकि यहां स्केल (बड़ा बाजार), स्किल (कुशल मैन पावर), स्टेबिलिटी (स्थिरता) और स्पीड (तेज फैसले) चारों हैं। प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई इकाइयां चल रही हैं। इससे 3 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। 75 हजार एकड़ का भूमि बैंक है। बुंदेलखंड में झांसी के पास 56 हजार एकड़ में नया औद्योगिक शहर विकसित किया जा रहा है। नया यूपी अब दंगा और अंधकार नहीं, बल्कि उत्सवों की पहचान भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जो कई देशों की कुल आबादी से भी अधिक है। पूरे वर्ष में लगभग 156 करोड़ पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों काशी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और बौद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा की। योगी ने कहा था कि नया उत्तर प्रदेश अब दंगा और अंधकार नहीं, बल्कि विकास, विरासत और उत्सवों की पहचान बन चुका है। जापान को ‘राइजिंग सन’ की धरती कहा जाता है, लेकिन भारत ‘सन ऑफ द सन’ की भूमि है। दीपों से जगमगाता आज का अयोध्या योगी ने अयोध्या दीपोत्सव का जिक्र करते हुए कहा था कि साल 2017 से पहले दीपावली इस भव्यता के साथ नहीं मनाया जाता था। सरकार बनने के बाद हमने दीपोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया। पहली बार जब दीप प्रज्ज्वलन की योजना बनी, तब 51 हजार दीपक भी अयोध्या और आसपास उपलब्ध नहीं थे। उस समय पूरे प्रदेश से 51 हजार दीपक इकट्टे किए गए थे। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब अयोध्या में 25 से 30 लाख दीपक एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। ये सभी दीपक स्थानीय स्तर पर बनाए जाते हैं। बच्चों की प्रतिभा देख बोले- ‘मन छू लिया’ सीएम ने कार्यक्रम में बेटियों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की थी। कहा था- इतनी दूर रहकर भी जिस आत्मविश्वास और लगन से आपने भारतीय संस्कृति को मंच पर जीवंत किया, वह बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि- प्रस्तुति में बेटियां ही नजर आईं, पुरुष प्रतिभागी नहीं थे। यूपी में निवेश का दिया न्योता योगी ने जापान की राजधानी टोक्यो में 'यूपी इन्वेस्टमेंट रोडशो' में निवेशकों से बात की थी। यूपी में आपार संभावनाओं का जिक्र किया था। जापानी निवेशकों को यूपी आने का न्योता दिया था। कहा था- यूपी में आबादी के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। आबादी के लिहाज से जितनी चुनौतियां हैं, उतनी ही संभावनाएं हैं। यूपी में 56% लोग वर्किंग हैं। किसी भी फील्ड में काम करने के लिए स्किल मैन पावर है। सस्ता और अच्छा मैनपावर आज यूपी में है। ---------------------- ये खबरें भी पढ़िए- अखिलेश का कितना खेल खराब करेंगे ओवैसी:बसपा से हाथ मिलाया तो सपा मुश्किल में; पिछले विधानसभा चुनाव में 7 सीटें गंवाई थीं हाल में बिहार और महाराष्ट्र में चुनावी सफलता के बाद ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने यूपी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी समेत स्थानीय नेता खुलकर सपा को चुनौती दे रहे हैं। ओवैसी ने तो यहां तक कह दिया है कि वे अखिलेश यादव की दुकान बंद कर देंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यूपी में भी बिहार-महाराष्ट्र जैसी स्थिति बन रही? 2022 के विधानसभा चुनाव में एमआईएम ने कितनी सीटों पर लड़ाई लड़ी? सपा को कितना नुकसान पहुंचाया? सपा आरजेडी से ज्यादा सतर्क क्यों है? इन सवालों का जवाब पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    V-Guard Luxecube Review: लग्जरी के साथ स्मार्ट फीचर्स भी, पैसा वसूल है!
    Next Article
    राधा की सखियां आज बरसाना के हुरियारों पर बरसाएंगी लाठियां:हुरियारे छेड़ेंगे-रंग लगाएंगे, सखियां दौड़ाएंगी; 8 लाख लोग देखने पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment