Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी ने रामनवमी पर कन्याओं के पांव पखारे:बच्ची ने बुलडोजर गिफ्ट किया; काशी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती उतारी

    11 hours ago

    2

    0

    यूपी में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है। रामनवमी पर सीएम योगी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे गोरखपुर में कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने कन्याओं के पांव पखारे और विधि-विधान से पूजन किया। बच्चियों को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। फिर सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा। काशी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की महाआरती की। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदर नाजनीन अंसारी ने कहा- पिछले 21 साल राम आरती की जा रही है। वहीं गोरखपुर में सीएम को 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। योगी ने बच्ची के साथ बुलडोजर पकड़कर फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची को वापस लौटाते हुए कहा कि अब इसे ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची का नाम यशस्विनी है। वह परिवार के साथ कानपुर से गोरखनाथ मंदिर आई थी। सीएम ने इसके भी पांव पखारे। सुबह करीब 9 बजे योगी ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। परिजनों के साथ आए बच्चों को प्यार-दुलार किया। चॉकलेट दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दो टूक कहा- गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो। किसी मुकदमे में जमानत पर छूटने के बाद आरोपी अगर वादी को धमका रहा हो तो जमानत रद्द कराने की कार्रवाई की जाए। 4 तस्वीरें देखिए… CM योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयरलैंड में फोन-फ्री बचपन:‘ग्रेस्टोन्स’ कस्बे में पेरेंट्स और शिक्षकों ने लागू किया ‘नो फोन कोड’, 12 साल से पहले बच्चों को मोबाइल नहीं
    Next Article
    योगी को कानपुर की बच्ची ने बुलडोजर टॉय दिया:गिफ्ट लेकर CM हंस पड़े, कहा- मन लगाकर पढ़ाई करना; फिर पांव भी पखारे- VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment