Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत:घाटमपुर के 971 किसानों के खातों में पहुंची 48 लाख की मदद

    4 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर तहसील के 19 गांवों में यमुना नदी की बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। प्रशासन ने आज 16 सितंबर 2025 को प्रभावित 971 किसानों के खातों में 48,13,374 रुपये की राहत राशि भेजी है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कृषि विभाग और राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया था। इसी के आधार पर मुआवजा दिया गया है। राहत राशि डीबीटी के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। हरदौली गांव के किसानों का कहना है कि यह मदद उन्हें दोबारा खेती शुरू करने में सहायक होगी। प्रदेश सरकार आपदा राहत कोष से फसलवार तय दरों पर मुआवजा देती है। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भी लाभ ले सकते हैं। एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि अगले दो दिन में बाकी चिन्हित किसानों के खातों में भी राशि पहुंच जाएगी। प्रशासन खेतों में जल निकासी, बीज उपलब्धता और तकनीकी मार्गदर्शन की व्यवस्था भी कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ का धरना सातवें दिन भी जारी:औरैया में विधवा कर्मचारी की पेंशन समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन
    Next Article
    60 करोड़ के फ्रॉड केस में राज कुंद्रा से 5 घंटे तक पूछताछ, शिल्पा शेट्टी के पति ने लिए इन 3 बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment