Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना एक्सप्रेस-वे परहादसा, चार घायल:कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित हुई, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर संख्या 64 के पास हुई, जब एक हीरो मोटरसाइकिल (UP81DQ2280) के सामने अचानक कुत्ता आ गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में घायल होने वालों में विकास (22 वर्ष) पुत्र शिवचरण, श्रीमती रीना (31 वर्ष) पत्नी मनीष कुमार, मयंक (10 वर्ष) और नितिन (8 वर्ष) पुत्रगण मनीष कुमार शामिल हैं। सभी घायल अलीगढ़ जनपद के थाना पिसावा स्थित ग्राम पल्सेडा के निवासी बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र तोमर अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घायलों को प्रारंभिक उपचार बाजना स्थित फौजी नर्सिंग होम में दिया गया। वहां के डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मथुरा के केडी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षा की दृष्टि से बाजना कट चौकी पर खड़ा करा दिया है। साथ ही, मौके पर यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया गया ताकि किसी प्रकार का जाम न लगे। पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी प्रकार की आपराधिक आशंका नहीं है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंजारा हक अधिकार महारैली में पहुंचे अरविंद राजभर:बोले- 15 अप्रैल के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा संभव, नहीं आए ओपी राजभर
    Next Article
    सौतेले बेटे की हत्या में पिता को उम्रकैद:मथुरा कोर्ट ने 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत सुनाई सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment