Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव:बांदा में घर से निकला था दोस्त के साथ, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा जिले के बबेरू तहसील अंतर्गत कमासिन थाना क्षेत्र के जोरावरपुर गांव में गुरुवार दोपहर यमुना नदी के किनारे एक पेड़ से करीब 21 वर्षीय युवक का शव रस्सी से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कमासिन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान कठार निवासी अशोक कुमार यादव पुत्र राजेश कुमार यादव (उम्र करीब 21 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने युवक के शव को देखा। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपने एक दोस्त के साथ गया था। मृतक का ननिहाल नारायणपुर में था। दोस्त उसे सिंहवाहनी मंदिर में छोड़कर चला गया था। इसके बाद मृतक अशोक कुमार यादव ने जोरावरपुर गांव के पास यमुना नदी के किनारे पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत:बहजोई में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
    Next Article
    Rashmika-Vijay के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे सुपरस्टार राम चरण, VIDEO देख फैंस हैरान, क्या है सादगी भरे लुक की वजह?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment