Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत:बहजोई में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के बहजोई नगर में एक निजी नर्सिंग होम पर प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगा है। विकास कॉलोनी निवासी पप्पू ने शिकायत दर्ज कराई है कि काली मंदिर रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में उनकी बहू के गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता पप्पू ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए पत्र में बताया कि उनकी गर्भवती बहू को अचानक पेट में दर्द होने पर परिजन उसे विमला नर्सिंग होम ले गए थे। वहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड देखने के बाद सामान्य प्रसव होने की बात कहकर मरीज को भर्ती कर लिया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने तीन से चार घंटे में सामान्य डिलीवरी का भरोसा दिया था, लेकिन पांच से छह घंटे बीत जाने के बाद भी कोई डॉक्टर प्रसव कराने नहीं आया। इस दौरान अस्पताल के कंपाउंडरों ने महिला के पेट पर दबाव बनाया, जिससे गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने उन्हें बच्चे की मौत के बारे में तुरंत जानकारी नहीं दी। बाद में ऑपरेशन करने की बात कहकर 25 हजार रुपये की मांग की गई, जिस पर परिजनों ने 10 हजार रुपये जमा भी करा दिए थे। ऑपरेशन के बाद बच्चा मृत पैदा हुआ। इस घटना से परिवार में गहरा शोक है और वे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पप्पू ने बताया कि इस मामले में पहले बहजोई कोतवाली में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तरुण पाठक को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. विश्वास अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के अभिलेखों में पंजीकृत है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तनुज पाठक ने पुष्टि की कि उन्हें शिकायत मिली है, जिसमें निजी अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया के बीएसएफ जवान का निधन:गुरुग्राम में 95वीं बटालियन में तैनात थे, दोहरीघाट पर राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
    Next Article
    यमुना किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव:बांदा में घर से निकला था दोस्त के साथ, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment