Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुनानगर की महिला से दहेज के लिए UP में मारपीट:कुंवारे जेठ ने अकेला पाकर की छेड़छाड़; पति समेत 6 पर केस

    2 hours ago

    1

    0

    यमुनानगर शहर में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने जहां पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट के आरोप लगाए हैं, वहीं कुंवारे जेठ पर बुरी नीयत से छेड़छाड़ और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने मामले में पति समेत सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी और सोने के गहने की मांग शिव नगर कैंप, यमुनानगर की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 8 अप्रैल 2025 को सहारनपुर के समीर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह में उसके परिवार ने करीब 22 लाख रुपए खर्च किए थे और दहेज में पल्सर मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान दिया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसका पति समीर, ससुर अशरफ, सास शबाना, जेठ आशिफ, देवर मोसीन और ननद आशिया लगातार दहेज को लेकर उसे तंग करने लगे। उससे क्रेटा गाड़ी, सोने के गहने और नकदी की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कुंवारे जेठ ने की जबरदस्ती की कोशिश शिकायत में कहा कि उसका पति समीर नशे का आदी है और नशे की हालत में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। वहीं सास-ससुर और अन्य परिजनों ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके जेवर जबरन छीन लिए। सबसे गंभीर आरोप महिला ने अपने कुंवारे जेठ आशिफ पर लगाए हैं। महिला का कहना है कि आशिफ उस पर गलत नजर रखता था और कई बार अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। एक दिन उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। ससुर पर गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप महिला का आरोप है कि जब उसने यह बात अपने पति समीर और सास शबाना को बताई, तो उन्होंने उसका साथ देने के बजाय उसे ही अपमानित किया और मामले को दबाने का प्रयास किया। इसके अलावा अगस्त 2025 में उससे 5 लाख रुपए की मांग की गई। मना करने पर पति समीर और ससुर अशरफ ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि ससुर अशरफ ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना गांधी नगर में समीर, अशरफ, शबाना, आशिफ, मोसीन और आशिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में मां बाराही देवी शक्तिपीठ पर भक्तों की भीड़:मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर रहे भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article
    बच्ची से रेप-मर्डर का तीसरा आरोपी एनकाउंटर में घायल:कानपुर में इंस्पेक्टर पर बदमाश ने फायरिंग की, 2 आरोपी पहले से अरेस्ट; आज तीनों की कोर्ट में पेशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment