Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुनानगर में एक्सीडेंट से UP के युवक की मौत:छोटे भाईयों के सामने स्विफ्ट कार ने कुचला, काम के लिए आया था

    7 hours ago

    1

    0

    यमुनानगर में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी युवक की उसके ही भाई के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों भाई अपने काम से लौट रहे थे, तभी लापरवाही से चलाई जा रही कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गांव बरथाकोरसी, थाना बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी अमित कुमार(36) पुत्र महिंद्र सिंह के रूप में हुई है। बुडिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काम खत्म होने पर तीनों भाई वापिस जा रहे थे मृतक के भाई संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। बुधवार को वह अपने भाई राजेन्द्र सिंह के साथ निजी काम से गांव मंडौली आया हुआ था। उसी दौरान उसका बड़ा भाई अमित कुमार भी अपनी मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंच गया। काम खत्म करने के बाद तीनों अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों पर मंडौली से जगाधरी के लिए रवाना हो गए। अमित कुमार अपनी बाइक पर सबसे आगे चल रहा था, जबकि संजय कुमार और राजेंद्र एक दूसरी मोटरसाइकिल पर पीछे चल रहे थे। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने मारी टक्कर जब वे गांव दमोपुरा कलां के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को चालक ने लापरवाही और गफलत से चलाते हुए पहले संजय की मोटरसाइकिल को तेजी से क्रॉस किया और फिर आगे चल रहे अमित कुमार की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमित कुमार बाइक सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। संजय कुमार ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और भाई को संभाला, तो देखा कि उसके नाक से खून बह रहा था। इसी बीच कार चालक भी कुछ देर के लिए रुका, लेकिन लोगों को इकट्ठा होता देख मौके से फरार हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान ताेड़ा दम इसके बाद मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल अमित कुमार को सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान लगी गंभीर चोटों के कारण अमित कुमार की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में डीएम ने जनगणना 2027 प्रशिक्षण दिया:अधिकारियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण देर शाम तक चला, डीएम बोले-जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाना है
    Next Article
    कानपुर जिला कारागार में 850 बंदी रखेंगे नवरात्रि का व्रत:27 तरह के फलाहारी व्यंजन मिलेंगे, कुशाग्र हत्याकांड के दोषी भी रहेंगे व्रत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment