Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर जिला कारागार में 850 बंदी रखेंगे नवरात्रि का व्रत:27 तरह के फलाहारी व्यंजन मिलेंगे, कुशाग्र हत्याकांड के दोषी भी रहेंगे व्रत

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। नवरात्रि का उत्सव कानपुर जेल में भी विशेष रूप से मनाया जाएगा। जेल में बंद करीब 850 महिला और पुरुष बंदियों के लिए विशेष मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें सिंघाड़े के आटे की पूड़ी, साबूदाना खिचड़ी और देसी घी से बने 27 प्रकार के व्यंजन शामिल हैं। जेल के मंदिर में सुबह और शाम कीर्तन किया जाएगा। कलश स्थापना के लिए जेल प्रशासन की ओर से कलश, जौ और माता की चुनरी दी जाएगी। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया- कुशाग्र हत्याकांड में सजा काट रही रचिता वत्स और उसके प्रेमी प्रभात नवरात्रि के पहले और आखिरी दिन व्रत रखेंगे। वहीं, शिवा व्रत नहीं रखेगा। व्रत रखने वालों में 54 महिला बंदी शामिल कानपुर जिला कारागार में नवरात्रि को लेकर बंदियों की सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची के अनुसार करीब 850 बंदी व्रत रखेंगे, जिनमें 54 महिला बंदी शामिल हैं। नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने पहली बार विशेष मेन्यू कार्ड तैयार किया है। जेल सुपरिटेंडेंट राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक, इसमें व्रत के दौरान खाए जाने वाले 27 प्रकार के फलाहारी व्यंजन शामिल किए गए हैं। मंदिर में होंगे भजन-कीर्तन मेन्यू में साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू के आटे की पूड़ी, आलू की सब्जी, मौसमी फल, मखाना, दही और देसी घी से बने अन्य फलाहारी पकवान शामिल हैं। जेल प्रशासन ने बताया कि व्रत रखने वाले बंदियों को साफ-सुथरे वातावरण में अलग से भोजन दिया जाएगा। इसके अलावा जेल परिसर में दुर्गा शक्ति पाठ और पूजा-अर्चना के लिए पंडित की व्यवस्था की गई है। मंदिर में भजन-कीर्तन भी होगा, ताकि बंदी पूरे विधि-विधान के साथ नवरात्रि मना सकें। व्रत रखने वाले बंदियों के एक रसोईघर रिजर्व जेल सुपरिटेंडेंट के मुताबिक नवरात्रि के दौरान बंदियों की आस्था का सम्मान करते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। कानपुर जेल में दो पाकशालाएं (रसोईघर) हैं, जिनमें से एक में पाकशाला में सिर्फ व्रत रखने वाले बंदियों के लिए भोजन पकेगा। इसके लिए करीब 20–25 व्रत रखने वाले बंदियों की व्यवस्था की गई है। सुबह और शाम जेल में माता के भजन–कीर्तन की व्यवस्था की गई है। पूरे नौ दिनों तक फलाहार की व्यवस्था जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुनानगर में एक्सीडेंट से UP के युवक की मौत:छोटे भाईयों के सामने स्विफ्ट कार ने कुचला, काम के लिए आया था
    Next Article
    नोएडा में महिला को किया डिजिटल अरेस्ट:8.52 लाख रुपए ठगे, मनीलॉड्रिंग का दिखाया था डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment