Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-बोर्ड 10वीं में पारितोष की दिशा सिटी-टॉपर...प्रदेश में 6वां स्थान:124 परीक्षा केंद्रों पर 46159 छात्र छात्राओं ने दी थी परीक्षा

    11 hours ago

    2

    0

    यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। पारितोष इंटर कालेज हंसपुरम नौबस्ता की दिशा पांडेय ने 96.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में 6वीं रैंक पाई है। यह सिटी टापर हैं। इनके कुल 600 में 581अंक आए हैं। इसी स्कूल के अनुराग मिश्रा ने कुल 600 में 580 अंक पाकर प्रदेश में सातवीं रैंक पाई है। इनके 96.67 प्रतिशत अंक हैं। इनके अलावा 600 में 578 अंक के साथ 96.33 प्रतिशत अंक पाकर पटेल सरस्वती विद्या मंदिर गांधी ग्राम के राज चौधरी और पारितोष इंटर कालेज हंसपुरम नौबस्ता के आलोक शाक्य व अशिकेत सोनकर ने इनकी प्रदेश में नौवीं व जिले में तीसरी रैंक पाई है।पारितोष इंटर कालेज हंसपुरम नौबस्ता की अंजलि सोनकर की ने कुल 577 अंक व 96.17 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में 10वीं व जिले में चौथी रैंक पाई है। 46159 ने दी थी परीक्षा इस साल 46159 छात्र छात्राओं ने परीक्षा को दिया है। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र छात्राओं में उत्सुकता देखी जा रही है। 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित परीक्षा में 124 परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई है।इस बार मूल्यांकन खत्म होने के 19 दिन के भीतर परिणाम जारी हो रहा है। स्कूलों में भी तैयारियां देर शाम परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूलों में भी तैयारियां की जा रही हैं। स्कूलों में ढोल व मिठाई की व्यवस्था हो रही है, ताकि परिणाम जारी होते ही जश्न मनाया जा सके। इस साल 124 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रुम से की गई थी। डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने बताया कि जिले बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है। रिजल्ट को लेकर जिले भर के स्कूलों ने जी तोड़ मेहनत की है। मैं सभी छात्र छात्राओं को बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं देता हूं। ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें फेल स्टूडेंट्स भी हो सकेंगे पास, कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करना होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। पहले डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट, बाद में हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 छक्के मारने वाले मुकुल चौधरी ने कहा- मैं वेजिटेरियन:पंत ने बच्चे को बैट गिफ्ट किया, लखनऊ में ऑस्ट्रेलियाई मिशेल मार्श बोले- कैसे हो
    Next Article
    मेरठ यूपी बोर्ड 10वीं में अदीबा ने किया जिला टॉप:95.67% अंक लेकर ऊंचा किया नाम , हाईस्कूल में 38,885 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment