Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 छक्के मारने वाले मुकुल चौधरी ने कहा- मैं वेजिटेरियन:पंत ने बच्चे को बैट गिफ्ट किया, लखनऊ में ऑस्ट्रेलियाई मिशेल मार्श बोले- कैसे हो

    10 hours ago

    2

    0

    लखनऊ सुपर जायंट्स के बैटर मुकुल चौधरी ने लखनऊ में बताया है कि वह वेजिटेरियन हैं। मुकुल चौधरी ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 छक्के मारकर अपनी टीम को जिताया था। उन्होंने यह बात गुरुवार को होटल द ताज में LSG के लिए एक कार्यक्रम में बताई। कार्यक्रम में LSG के सभी खिलाड़ियों से लखनऊ में आने के बाद क्या सीखा या क्या देखा, इस पर एक्सपीरियंस पूछा गया। इस दौरान मुकुल चौधरी से पूछा गया कि आपने कबाब खाया या नहीं? मुकुल ने कहा- मैं वेजिटेरियन हूं, कबाब नहीं खाया। इस पर उन्हें बताया गया कि कबाब वेजिटेरियन भी मिलता है। तब मुकुल ने कहा कि वह कबाब जरूर चखेंगे। होस्ट के सवाल पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने हाथ हिलाकर देसी अंदाज में पूछा- कैसे हो? मिशेल मार्श को हिंदी में बोलते सुनकर वहां मौजूद सभी खिलाड़ी हंस पड़े। कार्यक्रम के दौरान पंत ने एक बच्चे को कान में टिप्स देकर उसे ऑटोग्राफ वाला बैट गिफ्ट किया। 3 तस्वीरें देखिए- मुकुल बोले- यहां फैमिली की तरह ट्रीट मिली मुकुल चौधरी ने टीम के सवाल पर कहा कि जब मैं पहली बार आया तो लगा कुछ अलग होगा, लेकिन बतौर फैमिली की तरह यहां पर ट्रीट किया गया है। यह अच्छा है। अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि हमें अपना कैरेक्टर बनाने की जरूरत होती है। हम हर विपरीत परिस्थिति के लिए तैयार रहें। टीम पर कहा कि हमें प्रैक्टिस के लिए जो भी जरूरत होती है। वह टीम की तरफ से पूरा किया जाता है। खिलाड़ियों ने गिफ्ट किया बैट कार्यक्रम में क्विज भी कराई गई। इसमें जवाब देने वाले लोगों को गिफ्ट दिया गया। ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी, मिशेल मार्श और अर्जुन तेंदुलकर ने मौके पर लोगों को ऑटोग्राफ वाले बैट देकर सम्मानित किया। इस बीच म्यूजिक की धुन पर ऋषभ पंत और मिशेल मार्श गुनगुना कर हल्के डांस के स्टेप्स करते नजर आए। इस बीच ऋषभ पंत ब्लैक गॉगल्स लगाकर कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। मौके पर फैंस ने खिलाड़ियों को चीयर अप भी किया है। मिशेल मार्श, ऋषभ पंत सहित अन्य खिलाड़ियों ने मौके पर कई फैंस को ऑटो ग्राफ भी दिया है। ‘मैंने पंत को बताया- आपकी तरह विकेटकीपर हूं’ ऋषभ पंत से बैट पाने वाले सोमिल तिवारी ने दैनिक भास्कर को बताया- ऋषभ पंत ने बात की। उन्होंने पूछा आप क्या करते हो। इसपर मैंने कहा- क्रिकेट खेलते हैं। आपकी तरह ही बल्लेबाज और विकेटकीपर हूं। इसप र ऋषभ ने कहा- कीप इट अप। यह मेरे लिए अच्छा रहा है। उन्होंने साइन किया हुआ बैट दिया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हराया : मिशेल मार्श की फिफ्टी नहीं आई काम, फैन बोले- LSG की हार से टूट गए हैं राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में गर्मी का कहर, तापमान 45 डिग्री के पार:जनजीवन प्रभावित, स्वास्थ्य विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
    Next Article
    यूपी-बोर्ड 10वीं में पारितोष की दिशा सिटी-टॉपर...प्रदेश में 6वां स्थान:124 परीक्षा केंद्रों पर 46159 छात्र छात्राओं ने दी थी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment