Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-बोर्ड 12वीं में पारितोष के अमित-साहू सिटी-टॉपर...प्रदेश में 7वां स्थान:कानपुर में 45103 छात्र छात्राओं ने दी थी परीक्षा, स्कूलों में जश्न की तैयारी

    5 hours ago

    2

    0

    यूपी बोर्ड 12वीं में पारितोष इंटर कालेज हंसपुरम नौबस्ता के अमित साहू ने कुल 500 में 481 अंक पाकर सिटी टाप किया है। इनकी प्रदेश में 7वीं रैंक है। 12वीं की प्रदेश की टॉप 10 की लिस्ट में जिले से महज एक छात्र ही अपना स्थान बना पाया। बताते चलें कि 18 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्सुकता देखी जा रही है। इस साल 12वीं की परीक्षा में 46014 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। स्कूलों में भी तैयारियां परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूलों में भी तैयारियां की जा रही हैं। स्कूलों में ढोल व मिठाई की व्यवस्था हो रही है, ताकि परिणाम जारी होते ही जश्न मनाया जा सके। इस साल 124 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रुम से की गई थी। डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने बताया कि जिले बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है। रिजल्ट को लेकर जिले भर के स्कूलों ने जी तोड़ मेहनत की है। मैं सभी छात्र छात्राओं को बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं देता हूं। ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें फेल स्टूडेंट्स भी हो सकेंगे पास, जानिए क्या करना होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में गंगा स्नान करते समय किशोर की मौत:बृजघाट तट पर गहरे पानी में डूबा, तेज धारा में बहा; रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
    Next Article
    IRS अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ा खुलासा, दरिंदे पर 5 लाख का कर्ज था, पैसे के लिए आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment