Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड छात्रों को मिलेगी हाई-सिक्योरिटी मार्कशीट:धूप में चमकेगा लोगो, ओवर-राइटिंग या खुरचने पर डिस्टॉर्ट हो जाती है शीट

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नई हाई-सिक्योरिटी मार्कशीट वितरित करने का फैसला किया है। जो छात्रों के भविष्य को पूरी तरह सुरक्षित रखने का वादा करती है। सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इस मार्कशीट की सबसे बड़ी खासियत उसकी अटूट मजबूती है। इसे हाथ से फाड़ा नहीं जा सकता, न ही पानी, चाय या किसी तरल पदार्थ में डुबोने पर यह गलती या खराब होती है। ओवरराइटिंग या खुरचकर कुछ लिखने की कोशिश पर पूरी शीट डिस्टॉर्ट हो जाती है। एक अनोखा फीचर धूप से जुड़ा है। मार्कशीट पर छिपा लोगो धूप की रोशनी में मात्र एक मिनट रखने पर लाल रंग से चमकने लगता है। जो छाया में लौटते ही गायब हो जाता है। मार्कशीट को लैमिनेशन की कोई जरूरत नहीं क्योंकि दीमक या कीड़े इसे नुकसान नहीं पहुंचा सकते। सबसे महत्वपूर्ण इसका विशेष कागज बाजार में उपलब्ध नहीं है। भारत में ऐसी प्रिंटिंग फैक्ट्रियां मुश्किल से एक-दो हैं, जो केवल हाई-सिक्योरिटी दस्तावेजों के लिए यह बनाती हैं। नकली मार्कशीट बनाना अब असंभव हो गया है। फोटोकॉपी या क्लोनिंग की कोशिश पर अंतर्निहित सुरक्षा सक्रिय हो जाती है। कॉपी पर ऑटोमैटिकली 'फोटोकॉपी' लिखा आ जाता है। जिससे नकल रुक जाती है। हालांकि, खोई मार्कशीट के लिए ट्रैकिंग सिस्टम नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मार्कशीट छात्र के जीवनभर का साथी बनेगी। नैनो टेक्नोलॉजी या प्लास्टिक से नहीं बल्कि विशेष सुरक्षा तकनीक से बनी है। बोर्ड ने इसे अनिवार्य कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर परीक्षा कक्ष से फरार:हापुड़ में 10वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा के दौरान हुई घटना
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में RSS प्रमुख का संवाद:डॉ. मोहन भागवत बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवसाय नहीं, सबके लिए सुलभ हों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment