Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा संपन्न:95.19% छात्र उपस्थिति रहे, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 76,848 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 73,154 उपस्थित रहे। 3,694 परीक्षार्थी अनुपस्थित दर्ज किए गए। इस प्रकार, परीक्षार्थियों की उपस्थिति 95.19 प्रतिशत और अनुपस्थिति 4.81 प्रतिशत रही। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू थी। परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र समय पर पहुंचे और परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई। नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी भी सक्रिय रही। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने इस व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शेष परीक्षाएं भी पारदर्शी तथा निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रमजान का चांद दिखते ही बाजारों में रौनक:खजूर की मिठास के बीच फलों की महंगाई ने बढ़ाई चिंता
    Next Article
    सोनभद्र में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:हाईस्कूल मे 80 केंद्रों पर पहले दिन कुल 2115 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment