Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में लड़कियों ने फिर फहराया परचम:आगरा 95.40% रहा रिजल्ट, बना नया रिकॉर्ड, यूपी में दूसरे नंबर पर आगरा

    1 hour ago

    2

    0

    यूपी बोर्ड परीक्षा की 10वीं परीक्षा में आगरा में लड़कियों ने फिर से बाजी मारी है। जिले की टॉपर एक बार फिर से छात्रा रही है। इतना ही नहीं, टॉप-10 में 12 में से 8 लड़कियां ने बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार भी हाईस्कूल परीक्षा में आगरा में ग्रामीण क्षेत्र से टॉपर निकली है। पिछले साल 0.41% अधिक रहा रिजल्ट यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में आगरा के 95.40% परीक्षार्थी पास हुए हैं। आगरा इतना फीसद रिजल्ट इससे पहले कभी नहीं रहा। परीक्षा परिणाम का ये नया रिकार्ड बना है। पुराने रिकार्ड ध्वस्त करते हुए इस बार आगरा प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा है। पिछले साल 94.99% रिजल्ट रहा था। यानि 2025 की तुलना में 2026 में 0.41% रिजल्ट बढ़ा है। इस बार हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में यूपी में भदोही सबसे आगे रहा है। यहां के 95.78% परीक्षार्थी पास हुए हैं। गुरुवार शाम को यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया। जिले में हाईस्कूल परीक्षा के लिए 60,308 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56,115 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 53,533 परीक्षार्थी पास हुए हैं। एसबी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज नगला देवहंस, फतेहाबाद की विंदेश ने आगरा टॉप किया है। विंदेश के 96.50% अंक हैं। दूसरे नंबर पर भी ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा रही है। ये हैं टॉप-10 में जगह बनाने वाली लड़कियां… ये हैं आगरा के टॉप-10 स्टूडेंट सभी टॉपर ग्रामीण क्षेत्र से हाईस्कूल परीक्षा के टॉप-10 में एक भी स्टूडेंट शहर का नहीं है। टॉप-10 में शामिल सभी 12 स्टूडेंट ग्रामीण क्षेत्र से हैं। 12 में से 4 टॉपर फतेहाबाद कस्बे के हैं। वर्ष 2025 में भी फतेहाबाद के स्कूल की छात्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप किया था। 2025 की टॉपर थीं मोनिका धाकरे 2025 के हाईस्कूल रिजल्ट में फतेहाबाद के एसडीएलबीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज की मोनिका धाकरे टॉपर रही थीं। उन्होंने 94.50% अंक प्राप्त हुए थे। टॉप 10 में 5 छात्राएं थीं। पिछले 10 साल का टूटा रिकॉर्ड जेल के कैदियों का रिजल्ट 100% जेल में बंद 8 कैदियों ने भी यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी थी। ये सभी कैदी पास हो गए हैं। जेल में बंद कैदी परीक्षार्थियों का रिजल्ट 100% रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे पुल के नीचे मासूम का कटा पैर मिला:मथुरा में बंगाली घाट रेलवे लाइन पुल के नीचे जुटी भीड़, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    मेरठ के लॉ कॉलेज में छात्र निलंबित:छात्राओं से अभद्रता और ब्लैकमेल का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment