Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 6,825 परीक्षार्थी अनुपस्थित:हरदोई में 133 केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी से निगरानी

    7 hours ago

    1

    0

    हरदोई में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शुरू हुईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। नकल रोकने के लिए प्रशासन द्वारा की गई सख्ती के कारण पहले ही दिन कुल 6,825 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल में कुल 52,791 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 48,656 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। 4,135 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह, इंटरमीडिएट में 45,719 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 43,048 उपस्थित रहे, जबकि 2,671 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से अनुपस्थिति दर्ज कराई। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि जनपद के सभी 133 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से डिजिटल निगरानी की गई। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों के बाहर और भीतर लगातार भ्रमणशील रहे। माना जा रहा है कि विभाग की सक्रियता और नकल पर की गई सख्ती के कारण बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, परीक्षा देकर निकले छात्रों ने प्रश्नपत्र को सरल और संतुलित बताया। शिक्षा विभाग दूसरे दिन की परीक्षा के लिए भी इसी तरह की सतर्कता बनाए रखने की तैयारी कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत:दवा लेकर घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने रौंदा
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट:नीदरलैंड के काइल क्लीन ने कैच आउट कराया, 16 ओवर में इंडिया का स्कोर 133/4

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment