Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत:दवा लेकर घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने रौंदा

    9 hours ago

    1

    0

    संभल में सरकारी अस्पताल से दवाई लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग पूरन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे असमोली थाना क्षेत्र के मिल चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पूरन सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान न्यायवली गांव निवासी पूरन सिंह (90) पुत्र प्रेम सुख के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूरन सिंह दोपहर 12 बजे असमोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवाई लेने आए थे। दोपहर करीब 3 बजे जब वे पैदल घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही असमोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूरन सिंह के दो बेटों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने अपने पीछे 10 पोतियों और 2 पोतों को छोड़ा है। उनके बड़े बेटे नन्हे सिंह का निधन 8 साल पहले हो गया था, जिनकी 8 बेटियां हैं। दूसरे बेटे श्यामलाल सिंह का निधन 2 साल पहले हुआ था, जिनकी 2 बेटियां और 2 बेटे हैं। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। पुलिस असमोली गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर फरार वाहन की तलाश कर रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में राजनीतिक पोस्ट पर शिक्षक निलंबित:BSA बोले- आचरण नियमावली उल्लंघन पर की कार्रवाई, एक साल पहले भी हुआ था निलंबन
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 6,825 परीक्षार्थी अनुपस्थित:हरदोई में 133 केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment