Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर लखनऊ डीएम सख्त:19 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों का वेतन रोका, निरीक्षण में ड्यूटी से नदारद मिले थे

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के दौरान ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। निरीक्षण में 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों से अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सभी संबंधित अधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्ट कर दिया गया है कि परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 121 केंद्रों पर तैनाती, 19 केंद्रों पर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित कार्यालय जिलाधिकारी, लखनऊ से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के 121 परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था। इसके लिए 6 फरवरी 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों के माध्यम से अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई थी। इनका दायित्व परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना, नकल रोकना और परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करना था। डीआईओएस की रिपोर्ट पर खुली पोल जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ द्वारा 18 फरवरी 2026 को भेजी गई आख्या में यह जानकारी दी गई कि प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान 19 परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु उपस्थित नहीं हुए। यह तथ्य सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि संबंधित अधिकारियों ने न तो समय पर उपस्थिति दर्ज कराई और न ही अनुपस्थिति की पूर्व सूचना दी। इसे जिलाधिकारी के निर्देशों की अवहेलना माना गया। वेतन बाधित, कोषागार को भेजे गए निर्देश जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य कोषाधिकारी, आदर्श कोषागार, कलेक्ट्रेट लखनऊ को पत्र भेजकर संबंधित 19 अधिकारियों/कार्मिकों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने इसे उदाहरणात्मक कार्रवाई बताया है, ताकि भविष्य में कोई अधिकारी परीक्षा ड्यूटी को हल्के में न ले।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी के जन्म के 15 दिन बाद पिता की मौत:झांसी में डंपर के पीछे घुसा ट्रक, दो साल पहले ही शादी हुई थी
    Next Article
    देवरिया में बिना मान्यता इंटर कक्षाएं संचालित:दो विद्यालयों को नोटिस, प्रधानाचार्यों पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment