Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू:उन्नाव में प्रश्नपत्र ट्रिपल लॉक में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं। निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से लेकर वितरण तक की पूरी प्रक्रिया 'ट्रिपल लॉक' सिस्टम के तहत संचालित की जा रही है। प्रशासन के अनुसार, प्रश्नपत्रों की उपलब्धता से लेकर परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने के हर चरण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संकलन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में सभी प्रश्नपत्र सुरक्षित पहुंच चुके हैं। अब तक 70 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जबकि 52 केंद्रों पर यह प्रक्रिया शेष है, जिसे निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में डबल और ट्रिपल लॉक अलमारियों में सुरक्षित रखा गया है। इन्हें विशेष रूप से चिन्हित, खिड़की-रहित और सीसीटीवी से लैस कक्ष में रखा गया है, जहां 24 घंटे पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त है कि अलमारी की चाबियां स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक जैसे अलग-अलग अधिकारियों के पास रहती हैं। इन तीनों अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति के बिना अलमारी का ताला नहीं खोला जाएगा। जिले के कुल 122 परीक्षा केंद्रों पर इस वर्ष 71,675 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए व्यापक प्रशासनिक अमला तैनात किया गया है। इसमें 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 122 स्टेटिक मजिस्ट्रेट शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए गए हैं। पूरे जिले की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां एक मुख्य कंप्यूटर को 10 से 12 अन्य कंप्यूटरों से जोड़ा गया है, जिससे सभी केंद्रों पर नजर रखी जा सके। जिनके माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर सीधी नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगी। लखनऊ और प्रयागराज स्तर से भी ऑनलाइन निगरानी की जाएगी, जिससे पूरे प्रदेश में एक समान पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि परीक्षा के दिन निर्धारित विषय का प्रश्नपत्र नियत समय से 15 मिनट पहले संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में खोला जाएगा। इस दौरान सभी प्रक्रियाओं का विधिवत पालन कराया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:कैंपस को खाली कराया गया, कोने-कोने को चेक किया जा रहा
    Next Article
    जौनपुर में डॉ. के. एन. मोदी यूनिवर्सिटी का शिक्षा सेमिनार:छात्रों को करियर विकल्प और कौशल आधारित शिक्षा पर मिला मार्गदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment