Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी होमगार्ड में निकली भर्ती, 16 जून से आवेदन शुरू:प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 295 पद, आवेदन शुल्क 25 रुपए

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में होमगार्ड विभाग में नई भर्ती निकली है। इसमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 पद भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बुधवार को इसका विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी। अभ्यर्थी इसी तारीख से फीस भी जमा कर सकेंगे। आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 6 जुलाई तय की गई है।अगर आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो उसे 13 जुलाई तक सुधारा जा सकेगा। साथ ही फीस का समायोजन भी इसी तारीख तक किया जा सकता है। कैटेगरी के हिसाब से पद तय ब्लॉक ऑर्गेनाइजर भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए 98 पद तय किए गए हैं। अनुसूचित जाति के लिए 48, अनुसूचित जनजाति के लिए 2, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 71 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 24 पद आरक्षित हैं। वहीं प्लाटून कमांडर भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए 23 पद हैं। अनुसूचित जाति के लिए 11, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 5 पद तय किए गए हैं। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए रखा गया है। ………………….. ये खबर भी पढ़ें योगी टाटा की 10 लाखवीं गाड़ी में घूमे:बोले- ये गाड़ियां हमारी जिंदगी का हिस्सा लखनऊ में टाटा मोटर्स प्लांट में 10 लाख गाड़ियां बन चुकी हैं। बुधवार को सीएम योगी ने 10 लाखवीं गाड़ी (ई-बस) को हरी झंडी दिखाई। उसमें बैठे भी। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने उन्हें गाड़ी की खासियत बताईं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    99% नंबर लाकर अवनी द्विवेदी बनी टॉपर:CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, LPS के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:ट्रैक्टर नहर में पलटा, ड्राइवर की दबकर मौत; दोपहर में गर्म हवा ने लू का एहसास कराया; पारा 38.2°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment