Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी होमगार्ड परीक्षा का दूसरा दिन हुआ समाप्त:अभ्यर्थी बोले- जैसे लग रहा IAS-PCS का परीक्षा हो, बहुत हार्ड प्रश्न आ रहा

    21 hours ago

    1

    0

    यूपी होमगार्ड में लिखित परीक्षा का दूसरा धूल दिन के दोनों पाली की परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के कराया गया। दैनिक भास्कर से बात करते हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि होमगार्ड का पेपर बहुत हार्ड आ रहा। लग ही नहीं रहा की होमगार्ड का परीक्षा चल रहा जैसे लग रहा है कि मैं आईएएस पीसीएस का परीक्षा देने बैठा हूँ। इससे पहले शनिवार को यूपी होमगार्ड्स के 41,424 पदों पर इनरोलमेंट के लिए गोरखपुर में पहले दिन दो पालियों में लिखित परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के साथ सम्पन्न हुई। सोमवार को भी दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित हो रही हैं। शहर में परीक्षा के लिए कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। शनिवार को पहली और दूसरी पाली की लिखित परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र के सवालों को काफी कठिन बताया। परीक्षा में कई ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी शामिल हुए। 24 केंद्र पर शामिल होंगे 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी शहर में परीक्षा के लिए कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। हर दिन लगभग 20 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने से शहर में भीड़ बढ़ सकती है और यातायात पर भी दबाव पड़ेगा। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के खास इंतजाम किए हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों के लिए एक होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जहां उन्हें व्यवस्थित तरीके से रखा जाएगा। प्लेटफार्म पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी या अव्यवस्था न हो। इसके अलावा बस स्टेशन और सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात को सुचारु रखने और अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार तैनात रहेंगी। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कोस्तुभ तथा एसपी सिटी निमिष पाटिल लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस को अस्थायी डबल लॉक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां कड़ी निगरानी में सामग्री सुरक्षित रखी गई है। वितरण भी अधिकारियों की उपस्थिति में किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे और रोडवेज विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त ट्रेनों और बसों का संचालन कराया गया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहा। प्रशासन ने बताया कि रविवार और सोमवार को भी दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि आगे की परीक्षाएं भी इसी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूसरे दिन 9 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा:परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के रहे इंतजाम, एसपी ट्रैफिक समेत सभी सीओ रहे सक्रिय
    Next Article
    व्हाइट हाउस की डिनर पार्टी में गोलीबारी, डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला गया, बयान भी सामने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment