Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी होमगार्ड्स परीक्षा आज से शुरू:देवरिया के 10 केंद्रों पर 4224 अभ्यर्थी शामिल हुए

    17 hours ago

    2

    0

    देवरिया में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स पदों के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन पहली पाली में लगभग 4224 अभ्यर्थी शामिल हुए। यह परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें कुल 25,344 अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली में लगभग 4224 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक जांच और फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखे गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर नजर रखी जा सके। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए एक पाली में 409 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य परीक्षा सहायकों की भी तैनाती की गई है। जिला स्तर पर कुछ अधिकारियों को आपात स्थिति के लिए आरक्षित श्रेणी में भी रखा गया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। सभी केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही, लू से बचाव के लिए ओआरएस, इलेक्ट्रॉल पाउडर और आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं भी रखी गई हैं। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पहली पाली की होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:कड़ी चेकिंग के बाद ही दी गई एंट्री, 3 दिन में 75000 अभ्यर्थी हो रहे शामिल
    Next Article
    स्वास्थ्य विभाग की अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई:एटा में एक अस्पताल, एक क्लीनिक सील; स्टाफ फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment