Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:ठंडी हवा से 4°C लुढ़का पारा, 10 मई तक लू नहीं चलेगी; 3 दिन में 17 मौतें

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में तीन दिन बाद यानी शनिवार को मौसम साफ है। सुबह से पूरे प्रदेश में अच्छी धूप है। हालांकि, बादलों की आवाजाही और ठंडी तेज हवाओं की वजह से धूप बेअसर है। हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। दरअसल, आंधी-बारिश से 3 दिन में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि मई में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। शुरुआती 10 दिनों में लगातार सक्रिय विक्षोभों की वजह से लू से राहत रहेगी। हालांकि, बाद में तराई वाले क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रह सकती है। पूर्वी यूपी में लू सामान्य रहेगी। इससे पहले, शुक्रवार को गोरखपुर, बलिया, देवरिया समेत 8 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा कन्नौज में 54 मिमी, बलरामपुर में 52.6 मिमी, लखीमपुर खीरी में 51.8 मिमी, बरेली में 29 मिमी और गोरखपुर में 23.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32°C के बीच रहा। जालौन 43.6°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.6°C पहुंच गया था। यानी 5 दिन में पारा 4°C तक लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो हरदोई में पारा सबसे कम 17°C रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया- आज और कल दो दिन मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं बारिश होगी। तेज धूप से तापमान में 6 से 8°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। 4 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्रदेश में फिर से आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा। 10 मई के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी। मौसम की तस्वीरें- बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें बड़े शहरों का हाल जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाइए ये टिप्स… ----------------- भास्कर सर्वे यूपी में भाजपा पसंद, लेकिन विधायक बदलने होंगे:सहयोगी दलों के नुकसान का फायदा भाजपा को, सपा की सीटें भी बढ़ रहीं यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने में सिर्फ 8 महीने शेष हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गईं हैं। दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजों में सामने आया कि यूपी में भाजपा लोगों की पहली पसंद है, लेकिन 2027 चुनाव जीतने के लिए विधायकों के चेहरे बदलने होंगे। लोग मंत्रियों और विधायकों से नाराज दिखे। सर्वे में सपा की सीटें भी बढ़ती दिख रहीं हैं। ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टी सुभासपा और निषाद पार्टी को हो रहा है। इसका फायदा भाजपा को होता हुआ दिख रहा है। सर्वे की आखिरी कड़ी में पढ़िए पूरा एनालिसिस…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो इंच की तार से कैसे ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को खतरा? देखें कूटनीति
    Next Article
    लखनऊ मेट्रो में छूटा बैग, 3.80 लाख रुपए लौटाए:यात्री को मिला खोया सामान, चेहरे पर लौटी मुस्कान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment