Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 15 शहरों में आंधी-बारिश, अंडरपास में पानी भरा:कार-बाइकें फंसीं, बिजली गिरने से 2 की मौत; 24 घंटे में मानसून एंट्री करेगा

    14 hours ago

    2

    0

    यूपी में मानसून की एंट्री के लिए जरूरी मौसमी सिस्टम एक्टिव हो गया है। सोमवार तड़के लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, बदायूं, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर समेत 15 शहरों में तेज बारिश हुई। मिर्जापुर में इतनी बारिश हुई कि अंडरपास में 3 फीट तक पानी भर गया। कारें और बाइकें फंस गईं। बस्ती और महराजगंज में बिजली गिरने से एक महिला और एक 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। सुबह से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं धूप भी निकली। आज 46 शहरों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 16 दिन से यूपी-बिहार बॉर्डर पर अटका मानसून 24 घंटे में यूपी में एंट्री कर सकता है। IMD के मुताबिक, पूर्वी यूपी के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में दस्तक देगा। इससे कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत तराई इलाकों में तूफानी बारिश हो सकती है। मानसून आमतौर पर 20 जून तक यूपी आ जाता है, लेकिन इस बार यह करीब 9-10 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है। 30 जून से बारिश का नया दौर शुरू होगा लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में मानसून से पहले बढ़ी मौसमी हलचल से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। लू कुछ शहरों तक ही सिमट गई है। लू का यह दौर 24 घंटों में खत्म हो जाएगा। इसके बाद 30 जून से प्रदेश में बारिश का नया सिलसिला शुरू होगा। दक्षिण पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इससे जुलाई के पहले हफ्ते तापमान में 5-7°C की गिरावट आएगी। यूपी में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए- आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में AC ब्लास्ट से 21वें फ्लोर पर भीषण आग:खिड़कियों से लपटें उठीं, 3 फ्लैट तक फैली; घबराते हुए भागे लोग
    Next Article
    अखिलेश बोले- भाजपा के एजेंडे में सरकारी नौकरी नहीं:युवा नाराज हैं, सरकार बनी तो फेक एनकाउंटर की जांच कराएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment