Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 16 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार:सुबह से तेज धूप, गर्म हवाएं चल रहीं; 3 दिन और भीषण गर्मी पड़ेगी

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में अब भीषण गर्मी पड़ने लगी है। शुक्रवार सुबह से ज्यादातर जिलों में तेज धूप है। गर्म हवाएं चल रही हैं। बांदा का तापमान 44.4 डिग्री पहुंच गया। यही नहीं, 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इसके पार रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार की बात करें प्रयागराज, वाराणसी समेत 50 शहरों में भीषण गर्मी पड़ी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे मुंह पर कपड़े बांधे और छाते लिए नजर आए। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक उछाल आएगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि, इसकी वजह से बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव आएगा। आसमान में बादल छा सकते हैं। इससे गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। कल की मौसम की तस्वीरें देखिए- दरियाई घोड़े पानी भरे तालाब से निकल ही नहीं बढ़ती गर्मी का असर अब जानवरों पर साफ दिखाई देने लगा है। गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े पानी भरे तालाब से निकल ही नहीं रहे। गर्मी में ठंडे पानी में आनंद ले रहे हैं। कानपुर चिड़ियाघर में गैंडे के लिए कीचड़ का तालाब बनाया गया है। हिरन-शेरों पर लिए पानी की फुहारें डाली जा रहीं। अब शहरों का हाल जानिए क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में कोई सक्रिय वेदर सिस्टम (मौसम तंत्र) नहीं होने की वजह से शुष्क पछुआ हवाएं सीधे मैदानी इलाकों में आ रही हैं। इसके साथ ही कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बना एक एंटी-साइक्लोन अब मध्य भारत की ओर खिसक रहा है। इसी कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर इस साल ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक यानी 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य पुनीत वार्ष्णेय के अनुसार, यह प्रभाव 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणें पड़नी शुरू हो जाती हैं, जिससे इस कालखंड में भीषण गर्मी पड़ती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- अल नीनो: इसमें समुद्र का तापमान 3-4 डिग्री बढ़ता है। इसका प्रभाव 10 साल में दो बार होता है। इससे ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र में कम और कम बारिश वाले क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है। ला नीना: इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। इसका दुनियाभर के मौसम पर असर पड़ता है। आसमान में बादल छाते हैं और अच्छी बारिश होती है। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गर्लफ्रेंड को दफनाने गया प्रेमी, तभी कब्रिस्तान पहुंचा पति: बोला- पत्नी की हत्या हुई है, झांसी के स्पा सेंटर में जॉब करती थी झांसी के स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बॉयफ्रेंड उसकी लाश लेकर दफनाने कब्रिस्तान पहुंचा। तभी युवती का पति वहां आ गया। उसने हंगामा करते हुए पत्नी की हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद फोन करके पुलिस बुला ली। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुला राशि
    Next Article
    देवरिया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटका मिला शव, परिजनों से पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment