Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी चलेगी:लखनऊ समेत 15 शहरों में बादल छाए, पूरे हफ्ते बिगड़ा रहेगा मौसम

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में मौसम फिर से बदल गया है। शुक्रवार को आगरा-मथुरा समेत 18 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। लखनऊ-कानपुर समेत 15 शहरों में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अरब सागर से नमी लेकर आ रही पछुवा हवाओं से बेमौसम बारिश का नया दौर शुरू होगा। कुछ स्थानों पर 60 किमी की रफ्तार से आंधी चलेगी। ओले गिरेंगे। यह पूरे हफ्ते जारी रहेगा। अधिकतम तापमान में 3-5°C तक की गिरावट आने की संभावना है। इससे पहले, प्रदेश में 2 दिन की बेमौसम बरसात के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा। बांदा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.8°C रिकॉर्ड किया गया। 16°C न्यूनतम तापमान के साथ बरेली सबसे ठंडा रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - यूपी में 3 अप्रैल से एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 3 और 7 अप्रैल को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तेज हवाएं चलेंगी। बारिश होगी। ओले गिरेंगे। तापमान में 5°C की गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सीएम योगी ने प्रभावित किसानों का हाल जाना था। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए थे। कहा था- किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान का आकलन करें और जल्द किसानों को मुआवजा दिलाएं। 15 दिनों में 15 हजार किसानों की फसलें खराब हुईं यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? ----------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज नहीं, ईरान को परमाणु शक्ति न बनने देना मकसद? देखें US-Top 10
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:मऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment