Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:मऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर हुआ हादसा

    1 hour ago

    2

    0

    मऊ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटी कला गांव के पास पॉइंट नंबर 269 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रानीपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह (पुत्र शैलेश सिंह) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 11 बजे मुहम्मदाबाद से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। भाटी कला के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर पहुंचते ही उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। धर्मेंद्र सिंह की मौत की खबर से उनके परिवार में शोक का माहौल है। उनके परिवार में एक छोटी बेटी और आठ माह का एक बेटा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी चलेगी:लखनऊ समेत 15 शहरों में बादल छाए, पूरे हफ्ते बिगड़ा रहेगा मौसम
    Next Article
    सहारनपुर में पूर्व सभासद के घर में घुसकर मारपीट:कोर्ट के आदेश पर हुआ मुकदमा, जमीन कब्जे का कर रहा था विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment