Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 3 जिलों में ओले गिरे,लखनऊ में मंदिर डूबे:बिहार में बाढ़ से 8 लाख प्रभावित; एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में बारिश का अनुमान

    1 day ago

    1

    0

    देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून लौट चुका है। हालांकि, मध्य प्रदेश के 9 जिलों में चक्रवात के असर के चलते अगले 4 दिन बारिश होने का अनुमान है। वहीं, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, यूपी, हिमाचल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बारिश की संभावना है। यूपी के बाराबंकी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में सोमवार रात आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। आंधी से पेड़-बिजली के पोल गिर गए। फसलों को भी नुकसान हुआ। पहाड़ों पर बारिश के बाद 10 नदियां उफान पर हैं और लखनऊ-सीतापुर समेत 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 8वें दिन बढ़ रहा है। फैजुल्लागंज में करीब 40 हजार घरों में 4-5 फीट पानी भर गया है। बाढ़ का पानी मां चंद्रिका देवी मंदिर और हनुमंत धाम परिसर में भी पहुंच गया। लेटे हनुमान मंदिर के गर्भगृह में करीब 20 साल बाद पानी पहुंचा है। इससे पहले 2006 में ऐसी स्थिति बनी थी। बिहार में 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 92,730 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सारण में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है। यहां करीब 3.55 लाख लोग प्रभावित हैं। राजस्थान में सोमवार को तापमान गिरने से रात में ठंडक बढ़ गई। हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान 14.6°C के करीब रहा। 12 अक्टूबर से वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के एक्टिव होने से राज्य में बारिश हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… बिहार: 6 जिलों के 466 गांव बाढ़ से घिरे, आज 8 जिलों में बारिश की संभावना बिहार से मानसून की विदाई समय से पहले शुरू हो गई है। दक्षिण-पश्चिम इलाके में पटना समेत कई जिलों से मानसून लौट चुका है। आमतौर पर बिहार से मानसून की विदाई 10 से 11 अक्टूबर के आसपास होती है, लेकिन इस बार करीब एक सप्ताह पहले ही मानसून लौट रहा है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 8 जिलों में आज यलो अलर्ट, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना उत्तराखंड के आज 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में उपचुनाव- हुमायूं कबीर हिरासत में लिए गए:कांग्रेस बोली- नंदीग्राम में हमारे पोलिंग एजेंट्स को जबरन उठाया; तमिलनाडु-असम में भी वोटिंग जारी
    Next Article
    मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर 19 पार्टियां:संसद से आयोग तक मार्च करेंगी; आरोप- CEC सरकार की कठपुतली, SIR में 13 करोड़ नाम काटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment