Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 40 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट:ललितपुर में देर रात तेज बरसात, बांदा सबसे गर्म, पारा 41 पार

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। ललितपुर में सोमवार देर रात बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके चलते मौसम में बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो बांदा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के सात जिलों में हल्की बारिश हुई। 21 मार्च से पिछले 10 दिनों से बारिश का दौर जारी है। इसके चलते फसलों को नुकसान हुआ है। यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। इनमें से 244.23 हेक्टेयर फसल ओले गिरने और 4053.11 हेक्टेयर फसल भारी बारिश की वजह से खराब हुई। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। बाकियों को दिया जा रहा है। सीएम योगी ने अफसरों को फील्ड में उतरकर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। आज और कल पूरे प्रदेश में बारिश होगी। 2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 3 और 4 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश होगी। ओले और आंधी के भी आसार हैं। तापमान में 3-5°C की गिरावट आएगी। 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश से प्रभावित किसानों को साढ़े 4 करोड़ का मुआवजा मिला यूपी सरकार के मुताबिक, ओलों से प्रभावित 286 किसानों को अब तक ₹13.34 लाख की राहत राशि दी जा चुकी है। वहीं, भारी बारिश से प्रभावित 9,992 किसानों को ₹4.47 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। बाकी प्रभावितों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही राहत मुहैया कराई जाएगी। मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें- राजस्थान के कोटा समेत 3 जिलों में ओले गिरे:MP के भोपाल-बैतूल में तेज बारिश, लद्दाख के द्रास में बर्फबारी देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल, बैतूल, मैहर, श्योपुर और मंदसौर में सोमवार शाम तेज बारिश हुई। नीमच में ओले गिरे हैं। राजस्थान में सोमवार को कोटा-टोंक-बूंदी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कोटा में पेड़ भी गिर गए। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में दोपहर बाद भारी बारिश और ओले गिरे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ईरान पर हमले रोकने को तैयार, भले ही बंद रहे होर्मुज', सहयोगियों से बोले ट्रंप
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में रेप के बाद बच्ची की हत्या करने वाले को फांसी, कोर्ट ने कहा- अंतरात्मा को झकझोरने वाला अपराध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment