Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट:कानपुर में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ा; कल से बारिश के आसार

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 45 डिग्री के पार चला गया है। प्रयागराज देश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 45.2°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा काशी, हमीरपुर और आगरा का पारा भी 44 डिग्री के पार चला गया। आज यानी शनिवार को 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। यानी भीषण गर्मी पड़ेगी। दिन में पारा 45°C के पार पहुंच सकता है। 21 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट है, यानी रातें भी गर्म रहेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। कानपुर में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले, 2008 में अप्रैल में तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। गर्मी का असर जानवरों पर भी पड़ रहा है। गोरखपुर चिड़ियाघर में हाथी अपनी सूंड से खुद पर पानी डालता नजर आया। लखनऊ जू में जानवरों के लिए बर्फ की सिल्लियां, कूलर और स्प्रिंकलर (फव्वारे) के इंतजाम किए गए हैं। कानपुर में बाघ को ORS का घोल दिया जा रहा है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 26 अप्रैल से नया विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी-तूफान चलने की भी संभावना है। बारिश हुई तो पारे में 2–3°C की गिरावट आ सकती है। 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम की 3 तस्वीरें… मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मियों में अपना लें ये डेली रूटीन, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा
    Next Article
    मार्केट में आग लगी, एक युवक की जलकर मौत:कानपुर में शॉर्ट सर्किट से हादसा, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment