Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के भाजपा नेता और साथी का राजस्थान में मर्डर:सस्ता जनरेटर देने के बहाने बुलाया, हत्या करके कुएं में फेंकीं लाशें; भाई IRS-PCS

    5 hours ago

    2

    0

    बलिया के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और उनके साथी की राजस्थान में हत्या कर दी गई। ऑनलाइन ठगों ने सस्ता जेनरेटर देने का झांसा देकर बुलाया और रुपए लूटकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को अलग-अलग कुओं में फेंक दिया। मामला मंगलवार शाम 4 बजे का है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 9 लाख रुपए का जनरेटर 3.5 लाख रुपए में देने का झांसा दिया गया था। फिर सुनसान जगह पर बुलाकर ठगी और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। भाजपा नेता के एक भाई IRS और दूसरे PCS अधिकारी हैं। 2 तस्वीरें देखिए... अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला... बलिया के अघैला गांव के रहने वाले अशोक सिंह (55) अपने साथी विकास के साथ राजस्थान गए थे। अशोक सिंह ने 16 सितंबर को जनरेटर खरीदने की ऑनलाइन डील की थी। इसके बाद बलिया से जयपुर के लिए रवाना हुए। 19 सितंबर से दोनों का फोन ऑफ हो गया था। पिता के नाम पर थी एजेंसी अशोक सिंह बलिया के दशरथ बजाज एजेंसी के संचालक थे। यह एजेंसी उनके पिता के नाम पर है। छोटे भाई IRS अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने 21 सितंबर को रेल भवन दिल्ली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतकों के मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर राजस्थान के शाहजहांपुर में दोनों के शव बरामद किए। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ठगी गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी है। मृतक के भाई निर्भय ने बताया कि अशोक को जनरेटर की जरूरत थी। ऑनलाइन रिसर्च के बाद उन्हें जयपुर में सस्ते जनरेटर मिलने की जानकारी मिली। साइबर ठगों के चंगुल में फंसकर बिना परिवार को बताए जयपुर चले गए। अपने साथ मिस्त्री विकास कुमार को भी ले गए। लखनऊ में किया गया अंतिम संस्कार परिवार ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। मृतक की लोकेशन लगातार शाहजहांपुर क्षेत्र में ही बनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उनका और विकास का शव 1 किमी की दूरी पर बने दो कुओं से बरामद किया। अशोक सिंह का अंतिम संस्कार गोमती नदी के किनारे बैकुंठ धाम लखनऊ में किया गया। वहीं, विकास का अंतिम संस्कार बलिया में होगा। 6 भाइयों में दो अधिकारी बता दें कि अशोक सिंह 6 भाई थे। बड़ा भाई रघुनाथ सिंह सेना में सूबेदार के पद से रिटायर हैं। दूसरे भाई बृजनाथ सिंह गोरखपुर में क्लीनिक चलाते हैं। तीसरे भाई दीनानाथ की मौत हो चुकी है। चौथे नंबर पर अशोक सिंह खुद थे। पांचवे भाई ADRM निर्भय नारायण सिंह की दिल्ली में पोस्टिंग है। सबसे छोटे संजय सिंह सेल टैक्स कमिश्नर हैं। पत्नी और बच्चे प्रयागराज में रहते हैं अशोक सिंह की चाची चन्द्रावती सिंह ने कहा कि यह बर्दाश्त से बाहर है। अशोक न केवल मिलनसार था, बल्कि सबका मददगार भी था। अशोक का परिवार प्रयागराज रहता है। पत्नी सीमा और एक बेटा असीम श्रीनेत व एक बेटी आयुषी श्रीनेत हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए सीमा वहीं रहती है। चाची ने बताया कि प्रयागराज में उनके बड़े मकान और कोठियां हैं। अशोक एजेंसी पर अकेले रहते थे। गांव में उनका घर बना है, जहां कभी-कभी आना जाना रहता था। चाचा बोले- भतीजा मिलनसार था चाचा पंचदेव सिंह ने बताया कि बहुत कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, ये जरूर पता है कि हमारा भतीजा अब इस दुनिया में नहीं हैं। ग्रामीण अवधेश कुमार पासवान का कहना है कि अशोक जी का कभी- कभार आना-जाना होता था। वे बहुत ही सभ्य और मिलनसार थे। वहीं, दूसरे मृतक विकास (44) पुत्र गोबिंद सिंह बलिया के ददन नगर बेदुआ का रहने वाला था। वह अशोक की एजेंसी में मिस्त्री का काम करता था। अशोक जेनरेटर चेक करने के लिए विकास को अपने साथ ले गए थे। परिवार में पत्नी पूजा और 12 साल की बेटी मीठी और 7 साल की बेटी शिवानी हैं। दो स्टेट की पुलिस ने मिलकर जांच की SHO ने बताया कि- उत्तरप्रदेश से आने के बाद अशोक और विकास को एक-दो दिन आसपास के क्षेत्रों में घुमाया गया। कभी गुरुग्राम, कभी कोटपूतली क्षेत्र में ले जाया गया। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर बलिया पुलिस को पहले कोटपूतली और बहरोड़ की लोकेशन मिली। लेकिन शाहजहांपुर क्षेत्र में मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद बलिया पुलिस ने शाहजहांपुर पुलिस से संपर्क किया और दोनों टीमें संयुक्त रूप से जांच में जुट गईं। मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के सांसेडी से जौनाचया खुर्द के बीच एक खेत में बने कुएं से तेज बदबू आने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस आसपास तालाशी शुरू की तो 1 किमी की दूरी पर दूसरा शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने घर वालों को जानकारी दी। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए शाहजहांपुर सीएचसी भेजे गए। यहां मेडिकल बोर्ड से दोनों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर लखनऊ चले गए। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें... मेरठ में ड्यूटी पर जा रही नर्स पर एसिड अटैक:बेटी को कई दिनों से परेशान कर रहा था, मां के विरोध पर हमला किया मेरठ के लोहियानगर में मंगलवार रात 9 बजे एक नर्स पर एसिड अटैक हुआ है। नर्स नाइट ड्यूटी के लिए जा रही थी। रात करीब 9 बजे टेंपो स्टैंड के पास एक नाबालिग लड़के ने उस पर तेजाब फेंक दिया। हमले में नर्स बुरी तरह झुलस गईं। पुलिस टीम और सीओ अंतरिक्ष जैन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल नजदीकी अवध अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौकी इंचार्ज पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास:फर्रुखाबाद में चल रहा अवैध खनन, चार के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article
    प्रयागराज में अधिवक्ता की कार का शीशा तोड़ा:चोरों ने तोड़फोड़ की, बैटरी चुरा ले गए; शिकायत के बाद CCTV खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment