Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी का बांदा एशिया में सबसे गर्म, पारा 45.4°C पहुंचा:ओडिशा-छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल बंद; 10 राज्यों में 4 दिन लू का अलर्ट

    8 hours ago

    2

    0

    देश के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को तापमान 45.4°C दर्ज हुआ, जो इस गर्मी में अब तक भारत ही नहीं, एशिया में सबसे ज्यादा तापमान था। यह तापमान सामान्य से 4.9°C ज्यादा है। दिलचस्प यह है कि एक हफ्ते पहले 9-10 अप्रैल को देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम 12°C तापमान भी बांदा में ही था। इधर, आज से अगले 4 दिन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में लू चलने की आशंका है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार को बारिश ने थोड़ी राहत दी है। फिर भी इन राज्यों में पारा 40°C के ऊपर रहा। यूपी के 16 जिलों में तापमान 40°C से ज्यादा रहा, जिससे हीटवेव यानी लू चली। प्रयागराज, वाराणसी समेत 50 शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इधर दिल्ली में भी 41°C पारा के साथ कल का दिन इस साल का सबसे गर्म रहा। हालांकि, शाम में हल्की बारिश से तापमान 7 से 10°C तक गिर गया। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कई जिलों में तापमान 43°C के पार पहुंच गया है। MP के 13 जिलों में स्कूलों का टाइम बदला गया है। छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा के बोलांगीर, सुबर्णपुर और कालाहांडी जिलों में 21 अप्रैल तक सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें 17 अप्रैल को दुनिया के सबसे गर्म शहर मैप में देखिए देश में गर्मी और लू के हालात अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 19 अप्रैल: 20 अप्रैल: राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: खजुराहो में पारा 43.2°C, 16 जिलों में आज लू का अलर्ट प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीजन में पहली बार तापमान 43.2 डिग्री पहुंचा। जो छतरपुर के खजुराहो में दर्ज किया गया। वहीं, 9 शहरों में पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा। शनिवार को 16 जिलों में हीट वेव यानी, लू की चेतावनी जारी की है। इधर गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों में स्कूलों का समय बदल गया है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में 44° पारा, 4 शहरों में 42° पार, 2 दिन हीटवेव का अलर्ट प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 44°C रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर अगले दो दिनों के दौरान हीटवेव चल सकती है। 4 शहरों में पारा 42 डिग्री के पार चला गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा सीटें बढ़ाने का बिल 54 वोट से गिरा:पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298; मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम
    Next Article
    अब साल में सिर्फ 2 फिल्में करेंगे राजकुमार राव, वजह आई सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment