Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:21 ट्रेनी आईएएस अफसरों को जिलों में पोस्टिंग मिली; देखिए लिस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में 2025 बैच के 21 ट्रेनी आईएएस अफसरों को फील्ड में तैनाती मिलने जा रही है। ये सभी अफसर मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से ट्रेनिंग लेने के बाद अब जॉइनिंग करेंगे। ये अफसर जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करेंगे। यूपी सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को इस बारे में पत्र जारी किया। इसके अनुसार, 17 अप्रैल को साल- 2025 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अफसरों का प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 पूरा होगा। इसके बाद इनको जिलों में तैनात किया जाएगा। वहां उनकी क्षमता और योग्यता का परीक्षण होगा। इसके आधार पर भविष्य में उनकी स्थायी तैनाती तय की जाएगी। देखें लिस्ट… पूर्व मंत्री बोले- मकान का लालच देकर धर्मांतरण हो रहा, सिद्धार्थनगर में पीड़ित बोला- भाई टोपी पहनकर रोजा रखने लगा; मुझ पर भी दबाव बना रहे पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने सिद्धार्थनगर के एक गांव में संगठित तरीके से धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- गांव मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू परिवार रहते हैं। इसका फायदा उठाकर एक गैंग इन परिवारों को निशाना बना रहा है। लोगों को रुपए, मकान और सरकारी योजनाओं का लालच देकर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। वहीं, धर्मांतरण कर चुके व्यक्ति के भाई ने कहा- भाई पहले ही मुस्लिम धर्म अपना चुका था, लेकिन इस बार रमजान के दौरान वह टोपी पहनने लगा, रोजा रखने और बाकी धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने लगा। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो गांव के कुछ लोगों ने हम पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… अंबेडकर स्मारकों के बहाने दलित वोट साधेगी भाजपा, हर विधानसभा में 10 स्मारकों का कायाकल्प होगा योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले दलित वोट बैंक में बढ़त बनाने के लिए बड़ी पहल की है। इसके लिए योगी कैबिनेट ने मंगलवार को डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना लागू की है। योजना के तहत प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित महापुरुष, राष्ट्रीय स्तर के समाज सुधारकों एवं सांस्कृतिक विभूतियों के स्मारकों का संरक्षण और कायाकल्प किया जाएगा। कैबिनेट के इस निर्णय को प्रदेश में दलित वोट बैंक को साधने की दृष्टि से बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले भाजपा ने पिछले साल अंबेडकर जयंती पर 13 दिन का कार्यक्रम तय किया था। इसके तहत संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 13 से 25 अप्रैल तक दलित बस्तियों में संपर्क अभियान चलाया था। दरअसल, लोकसभा चुनाव- 2024 में समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले की वजह से खासा नुकसान हुआ था। आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने के नरेटिव ने भाजपा का यूपी में करीब 8.5% वोट घट गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अब रात का पारा बढ़ेगा:दिन का तापमान 38 के पार जाने की संभावना, 12 अप्रैल तक मौसम रहेगा साफ
    Next Article
    युद्ध खत्म होने के लिए अयोध्या में हवन-पूजन:9 अप्रैल से डॉ. विजय जौली की चौथी तीर्थ यात्रा, सिंगापुर से भी आएंगे श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment