Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर बाहर फेंका; हाथ और सिर में चोट

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा में स्कूल से ऑटो से घर लौट रही कक्षा 6 की छात्रा से चालक ने छेड़खानी की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। छात्रा का रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा को ऑटो के अंदर ही धक्का दे दिया। इससे उसके सिर और हाथ में चोट आई। इसके बाद छात्रा को ऑटो से बाहर फेंक दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन, ऑटो चालक मौके से भाग गया। छात्रा के घरवालों ने हिंदूवादियों के साथ मिलकर पुलिस से शिकायत की है। आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना एकता थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… अपर्णा यादव के घर पहुंचीं जया प्रदा, गले लगाया; बंद कमरे में हुई बातचीत लखनऊ में भाजपा नेत्री और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव से जया प्रदा ने मुलाकात की। जया प्रदा रविवार शाम अपर्णा के आवास पहुंचीं। अपर्णा ने माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया। जया प्रदा ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। उन्हें गले भी लगाया। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच एक घंटे तक बातचीत हुई। किन मुद्दों पर बात हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जया प्रदा चुनाव से पहले फिर एक्टिव हो सकती हैं। जया प्रदा ने रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी कई नेताओं से मुलाकात की। दरअसल, जया प्रदा ने आंधप्रदेश से राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने 1994 में तेलुगु देशम पार्टी के टिकट से मछलीपट्टनम से लोकसभा चुनाव जीता। 2004 में सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह जया प्रदा को यूपी लेकर आए। जया प्रदा ने सपा जॉइन की। 2004 और 2009 में रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2014 में सपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं। 2019 में भाजपा जॉइन की। रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2019 के बाद जया प्रदा सक्रिय राजनीति से दूर रहीं हैं। मुरादाबाद में DIG पर हमले में 12 दोषी करार: 15 साल बाद आया फैसला, 2011 में भीड़ ने घेरा था मुरादाबाद में साल 2011 में तत्कालीन DIG/SSP रहे IPS अशोक कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में 15 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट ने इस मामले में 12 आरोपियों को दोषी करार दिया है, जबकि सजा पर फैसला अभी बाकी है। यह घटना 6 जुलाई 2011 की है, जब अशोक कुमार सिंह मुरादाबाद में डीआईजी के पद पर तैनात थे। उस दौरान वे हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए डीएम की कार से घटनास्थल पर पहुंचे थे। आरोप है कि हालात बिगड़ने पर डीएम वहां से निकल गए और डीआईजी भीड़ के बीच फंस गए। अशोक कुमार सिंह वर्तमान में लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर तैनात हैं। पढ़िए पूरी खबर… रायबरेली में ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे का अखिलेश पर तंज, कहा-अखिलेश की आंखों को मेडिकल की जरूरत रायबरेली के ऊंचाहार से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडे रविवार रात श्रीराम कथा में सपरिवार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। फिल्म ‘धुरंधर-2’ को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने चौपाई कही- “जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।” उन्होंने कहा- व्यक्ति जैसा सोचता है, उसे चीजें भी वैसी ही दिखाई देती हैं। जिसकी जैसी भावना होगी, उसे वैसा ही नजर आएगा। अगर किसी को आंखों का दोष हो जाए, तो उसका इलाज धर्म में नहीं, मेडिकल साइंस में होता है। गौरतलब है कि मनोज पांडे 2022 में ऊंचाहार सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए। पूरी खबर पढ़िए… गोरखपुर हत्याकांड पर अखिलेश का CM योगी पर हमला, कहा- किसका नाम FIR से हटाया, किसे बचाया जा रहा? लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। गोरखपुर में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया- क्या कार्रवाई हुई, किसका नाम FIR से हटाया गया और किसे बचाया जा रहा है? उन्होंने राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के पुराने बयान- ‘नंगा कर दूंगा’ को भी याद दिलाया। साथ ही बदायूं, मथुरा और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कॉलेज छात्र की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं। अखिलेश यादव ने कहा- अब हवा बदल रही है। अधिकारियों को भी इसका अंदाजा हो गया है, इसलिए जेपीएनआईसी की पार्किंग खोल दी गई है। पूरी खबर पढ़िए… प्रतापगढ़ में जहां की थी लूट, वहीं पुलिस ने मारी गोली, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, शिक्षिकाओं से की थी लूट प्रतापगढ़ के लीलापुर क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार के दूसरी इनामी बदमाश को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षिकाओं से लूट और छिनैती की कई वारदातों में वांछित था। यह मुठभेड़ प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर के पास हुई। इसी स्थान पर कुछ दिन पहले आरोपी ने शिक्षिकाओं से लूट की घटना को अंजाम दिया था। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम सतीश पटेल, पुत्र लालचंद्र पटेल, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर चारपुर बताया। वह 16 मार्च को लालगंज थाना क्षेत्र में लूट के प्रयास और लीलापुर क्षेत्र में हुई छिनैती की घटना में वांछित था। पूरी खबर पढ़ें सहारनपुर में मुठभेड़, बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने रोका तो फायरिंग की सहारनपुर में पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया तो दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए भर्ती कराया है, जबकि दूसरे बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला थाना मंडी क्षेत्र में रविवार रात का है। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में कोडीन-कफ-सिरप कांड में 10 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल वाराणसी में पुलिस ने कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सारनाथ थाने में दर्ज हुए 18 दिसंबर 2025 की मुकदमे में कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। पुलिस ने महज 82 दिनों में कोर्ट में शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल सहित 10 आरोपियों पर चार्जशीट दायर की है। जिसमें प्रयागराज और कानपुर के आरोपी भी हैं। इस मुकदमें में भोला जायसवाल सहित सभी जेल में बंद हैं। वहीं, इस पूरे प्रकरण के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुकी है। अलीगढ़ में मरीज को पानी पिलाने पर तीमारदार- नर्स भिड़े: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में स्टाफ को पीटा, डॉक्टर हड़ताल पर गए अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) मरीज को पानी पिलाने पर तीमारदार और चिकित्सकीय स्टाफ आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ काम बंद कर बाहर आ गए। हंगामा करने लगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे काम नहीं करेंगे। ट्रॉमा सेंटर में इलाज बंद होने पर मरीज दर्द से कराहने लगे। परिजन ने डॉक्टरों से काफी देर तक मिन्नतें की लेकिन उन्होंने इलाज करने से मना कर दिया। जिसके बाद 10 से अधिक मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तब जाकर उनकी जान बची। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल के लिए ले गई। हड़ताल अभी भी जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में गैस एजेंसीकर्मियों-उपभोक्ताओं के बीच जमकर मारपीट, VIdeo
    Next Article
    आगरा में चलते ऑटो में छात्रा से छेड़छाड़:ऑटो से नीचे फेंका, आरोपी गिरफ्तार; हाथ जोड़कर कहा- अब कभी नहीं करूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment