Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बरेली में मौलाना बोले- धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे, कोर्ट तलब करे; ज्ञानवापी कलंक नहीं

    12 hours ago

    1

    0

    बागेश्वर धाम के संचालक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने काशी में ज्ञानवापी को कलंक कहा था। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी ऐतिहासिक मस्जिद है। यह किसी के लिए कलंक नहीं। यह किसी भी मंदिर को तोड़कर नहीं बनाई गई। पंडित जी, कयामत तक आप ज्ञानवापी मस्जिद पर भगवा झंडा नहीं लहरा सकते। यह कयामत तक मस्जिद रहेगी। मस्जिदियत से किसी के साथ समझौता हम नहीं कर सकते हैं। सोमवार को वीडियो जारी कर मौलाना ने कहा कि शरीयत किसी भी मुसलमान को इजाजत नहीं देती है कि वो किसी मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाएं। धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे। कोर्ट के जज धीरेंद्र शास्त्री को तलब करें। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ यूनिवर्सिटी में हंगामा, जबरदस्ती VC ऑफिस में घुसे छात्र: बोले- न पानी मिल रहा, न एसी चल रहा लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल हो गया है। फ्रीजर, वाटर कूलर, एसी खराब होने का आरोप लगाते हुए छात्र वीसी ऑफिस पहुंच गए। वे जबरदस्ती चैनल खोलते हुए अंदर घुस गए। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से उनकी नोकझोंक हुई। दोपहर 12 बजे के आसपास ABVP से जुड़े छात्रों ने प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने वीसी को जनरल डायर भी कहा। इसके बाद करीब 2 बजे सपा छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने भी प्रदर्शन कर दिया। वे भी पानी, एसी, फीस बढोत्तरी की समस्या को लेकर वीसी से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्हें मिलने नहीं दिया गया। पूरी खबर पढ़िए… मंत्री दयाशंकर सिंह के ARTO अफसर ने झुककर पैर छुए, शाहजहांपुर में 47 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन; बोले-विपक्ष नहीं चाहता महिलाएं नेता बनें शाहजहांपुर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के ARTO अफसर ने झुककर पैर छूए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दयाशंकर सिंह जैसे ही कार से उतरते हैं, एआरटीओ सर्वेश सिंह दौड़कर उनके पास पहुंचते हैं और पैर छूने लगते हैं। यह वीडियो नए सैटेलाइट बस अड्डे से सामने आया। वहीं, दयाशंकर की अगुवानी करने पहुंचे डीएम ने हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। दरअसल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सोमवार को शाहजहांपुर दौरे पर थे। यहां उन्होंने करीब 47 करोड़ रुपए की चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पूरी खबर पढ़िए… प्रतापगढ़ में 3 सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबकर मौत: गर्मी में नहाने गए थे प्रतापगढ़ में सोमवार को तीन सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गर्मी में नहाने के लिए तालाब में गए थे। पैर फिसला और छोटा भाई गहरे गड्ढ़े में चला गया। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई गया वह भी साथ में डूबने लगा। तभी साथ में गई बड़ी बहन दोनों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन तीनों ही पानी में डूब गए। करीब 3 घंटे तक बच्चों के वापस नहीं आने पर परिजनों ने ढूढना शुरू किया। पूरी खबर पढ़िए… किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री सरकार को गेहूं बेच सकेंगे; 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र योगी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। किसान अब बिना फॉर्मर रजिस्ट्री के सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे। सीएम ने प्रदेश के सभी जिलों के डीएम को तत्काल ये व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है। दरअसल, अभी तक वही किसान सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेच सकते थे, जिनके पास फार्मर रजिस्ट्री होती थी। इसके चलते किसानों को परेशानी हो रही थी। मजबूरी में उन्हें सस्ते दामों में व्यापारियों को अपना गेहूं बेचना पड़ रहा था। योगी सरकार ने इस साल गेहूं के खरीद मूल्य पर 160 रुपए बढ़ाकर 2585 रुपए किया है। विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी सरकार महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर भाजपा, विपक्षी दलों पर हमलावर है। यूपी में भी 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसमें विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, सत्र बुलाने के लिए सदस्यों को कम से कम 7 दिन पहले सूचना दी जानी होती है। इसलिए सरकार ने रविवार को सत्र बुलाने के लिए कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए स्वीकृति दी। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन (Cabinet by Circulation) एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके तहत कैबिनेट के प्रस्तावों को बिना औपचारिक बैठक (meeting) बुलाए मंत्रियों के बीच घुमाकर मंजूरी ली जाती है। वाराणसी में युवक की पीट-पीटकर हत्या: घाट पर माला-फूल बेचने को लेकर था विवाद, परिजनों ने किया हंगामा वाराणसी में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज तेलियानाला घाट पर माला-फूल बेचता था। घाट पर दुकान लगाने को लेकर उसका अपने ही मोहल्ले के एक युवक से विवाद था। रविवार को दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान नीरज को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस पर आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई, जिसकी वजह से युवक की जान गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला आदमपुर थानाक्षेत्र के तेलियानाला घाट का है। पढ़िए पूरी खबर… ललितपुर में गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर, 5 बच्चों सहित 14 घायल; 3 झांसी रेफर ललितपुर में तेज रफ्तार गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने यात्रियों से भरी टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 5 बच्चों सहित कुल 14 लोग घायल हो गए। सोमवार सुबह टैक्सी में परिवार के 20 से अधिक लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामला ललितपुर-बानपुर मार्ग का है। पढ़ें पूरी खबर… ‘AMU मिनी पाकिस्तान है, तुझे हलाल कर यहीं दफना देंगे’: बीटेक छात्रा से मिलने पहुंचे डॉक्टर को धमकी अलीगढ़ में AMU को मिनी पाकिस्तान बताकर डॉक्टर को धमकी देने वाले दो छात्रों शाहबाज इजहारुल हक और नजीब हसीब को गिरफ्तार किया है। शाहबाज एमटेक और नजीब बीटेक का छात्र है। दोनों पर आरोप है कि 14 अप्रैल को AMU से बीटेक कर रही छात्रा से मिलने पहुंचे दोस्त डॉ. कुलवंत सिंह को भीड़ के साथ घेर लिया। धमकी देते हुए कहा था कि यहीं पर हलाल कर दफन कर देंगे। तेरे घर वालों को भी पता नहीं चलेगा। डॉक्टर ने खुद को घिरा देख 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी थी। कुछ देर बाद 112 पुलिस पहुंची। इसके बाद उसे सुरक्षित बाहर भिजवाया। पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज था। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि रविवार शाम को दोनों को गिरफ्तार किया गया। पढ़िए पूरी खबर.. गाजियाबाद में 6 साल का बच्चा तालाब में डूबा, दोस्तों के साथ खेलने गया था गाजियाबाद में खेलते समय 6 साल का बच्चा तालाब में डूब गया। वह जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा तो परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। वे बच्चे को खोजने निकले। लोगों से पूछने पर पता चला वह तालाब के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक तालाब में चला गया। परिजन ने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फौरन गोताखोर को लेकर पुलिस पहुंच गई। रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया। घटना रविवार शाम को लोनी थाना क्षेत्र की है। यहां पढ़ें पूरी खबर जालौन में बाइक ने टीचर को मारी टक्कर, 20 फिट दूर गिरकर मौत; घटना सीसीटीवी में कैद जालौन में रविवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे टीचर को टक्कर मार दी। टीचर बाइक की टक्कर से 5 फिट ऊपर जाकर 20 मीटर दूर जा गिरा। घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मृतक की पहचान इमलोरी गांव निवासी जगत प्रसाद निरंजन (65) के रूप में हुई है। वह उत्तराखंड में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कोंच में मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। घर का कूड़ा फेंकने के लिए उरई-कोंच रोड पार कर सीएचसी की ओर गए थे। लौटते समय सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… बैलेंस खत्म होने पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली, लखनऊ समेत प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर पर लगी रोक बिजली के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। अब बैलेंस खत्म होने के बाद अधिकतम 3 दिन या ₹200 तक (2 किलोवाट लोड तक) बिजली सप्लाई जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को समय रहते जानकारी देने के लिए 5-स्तरीय SMS अलर्ट सिस्टम लागू किया जाएगा। इसमें बैलेंस 30 फीसदी होने पर पहला, 10 फीसदी पर दूसरा, बैलेंस खत्म होने पर तीसरा, डिस्कनेक्शन से एक दिन पहले चौथा और कनेक्शन कटने के बाद पांचवां मैसेज भेजा जाएगा। रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में किसी भी हालत में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, भले ही बैलेंस खत्म हो जाए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफेयर से नाराज पिता ने बेटी की हत्या की:लखनऊ में दोस्त संग कार में गला दबाया, चेहरा तेजाब से जलाकर शव बाराबंकी में फेंका
    Next Article
    'संविधान डॉ. अंबेडकर नहीं, 242 सांसदों ने बनाया था':अयोध्या में बृजभूषण सिंह बोले- तुम 175 साल आरक्षण ले लो, हमें जरुरत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment